'राहुल गांधी अर्बन नक्सल की राह पर, गृह युद्ध करना चाहते' Gen Z को लेकर गिरिराज सिंह का बड़ा हमला

Updated on 19-09-2025 01:32 PM
बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में मीडिया बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को 'अरबन नक्सल' करार दिया और आरोप लगाया कि राहुल देश में गृह-युद्ध कराना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने घुसपैठियों की समस्याओं को लेकर भी सख्त रुख अपनाने की बात दोहराई।


'अरबन नक्सल' बनना चाहते हैं राहुल: गिरिराज सिंह

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी फ्रस्ट्रेशन में है, हताशा में है। मैंने पहले भी कहा था कि राहुल गांधी कभी नरेंद्र मोदी का नकल करेंगे, कभी जेन जी की बात करेंगे। यह अर्बन नक्सल बनना चाहते हैं। राहुल गांधी भारत में अर्बन नक्सल के रूप में रिएक्ट करते हैं। भारत कभी राहुल गांधी जैसे अर्बन नक्सल को नहीं स्वीकारेगा।'
गिरिराज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि 'राहुल गांधी भारत को गृह युद्ध में फंसना चाहते हैं। कभी वो मुसलमानों को भड़काते हैं, कभी अलूल-जलूल की बातें करते हैं। कभी इनके लोग बांग्लादेश की बात करते हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस देश में आज तक ऐसा नहीं हुआ था। यह अर्बन नक्सल है।'

गिरिराज सिंह ने तेजस्वी पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव के पेन (कलम) बांटने और एनडीए पर हथियार बांटने के आरोपों पर गिरिराज ने उन पर पलटवार किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि पहले तेजस्वी खुद कलम का सही उपयोग करना सीख लें, तब दूसरों पर टिप्पणी करें। उन्होंने तेजस्वी के पिता के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि 'चोर को हर जगह चोर ही नजर आता है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.