राहुल ने नए पासपोर्ट के लिए दिल्ली की अदालत में डाली याचिका, विरोध में उतरे सुब्रमण्यम स्वामी, बताई ये बड़ी वजह

Updated on 25-05-2023 07:14 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फ्रेश पासपोर्ट के लिए दिल्ली की एक अदालत में याचिका डाली है। लेकिन, राहुल की इस याचिका के विरोध में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी उतर आए हैं। उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि इससे नेशनल हेराल्ड केस की जांच प्रभावित हो सकती है। बता दें कि राहुल ने अदालत में पासपोर्ट के लिए एनओसी लेने के लिए याचिका दायर की है। राहुल पर दो प्रमुख मामले हैं जिनपर वो जमानत पर चल रहे हैं।
स्वामी ने क्यों किया राहुल के पासपोर्ट का विरोध
    राहुल गांधी ने अपने पासपोर्ट के लिए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका डाली है। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि राहुल गांधी को फ्रेश पासपोर्ट नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि चूंकि, राहुल गांधी बार-बार विदेश जाते हैं ऐसे में, जांच में बाधा आ सकती है। असल में स्वामी का कहना है कि राहुल नेशनल हेराल्ड केस में आरोपी हैं इसलिए, इस मामले से जुड़ी जांच में बाधा आ सकती है।
    राहुल गांधी को क्यों लेनी होगी एनओसी
    राहुल गांधी के खिलाफ देश की अलग-अलग अदालतों में कई राजनीतिक मामले दर्ज हैं। नए पासपोर्ट नियमों के मुताबिक, राहुल को एनओसी लेनी होगी। राहुल गांधी दो प्रमुख मामलों को लेकर जमानत पर चल रहे हैं। पहला मामला नैशनल हेराल्ड केस से जुड़ा हुआ है। दूसरा मामला आपराधिक मानहानि का है। आपराधिक मामहानि मामले में उनकी लोकसभा सदस्यता तक चली गई है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     21 September 2026
    BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
     21 September 2026
    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
     21 September 2026
    मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
     21 September 2026
    मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
     21 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
     21 September 2026
    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
     20 September 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
     20 September 2026
    सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
     20 September 2026
    गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
    Advt.