लोक कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 14-02-2023 05:08 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोक कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। वर्तमान में प्रदेश में विकास यात्रा का महायज्ञ चल रहा है, जिसमें विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है। साथ ही जनता की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। दिव्यांग, अनाथ बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों, दरिद्र नारायण की सेवा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज इंदौर में इंदौर आई हॉस्पिटल एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने कुल 500 करोड रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इंदौर पूरे मध्यभारत का मेडिकल हब बन गया है। आज यहाँ जिस अस्पताल का शुभारंभ हो रहा है वह आँखों के लिए सेंटर फॉर एक्सीलेंस है। मैंने भी यहाँ अपनी आँखों की जाँच करवाई है, मेरी आँखें बिल्कुल ठीक है। यहाँ बोन मेरो ट्रांसप्लांट की नि:शुल्क सुविधा होगी, जो गरीब मरीजों के लिए बड़ा वरदान है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज इंदौर एक ब्रांड बन गया है। हाल ही में इंदौर नगर निगम द्वारा 244 करोड़ रुपए के ग्रीन बांड जारी किए गए तो पहले ही दिन 661 करोड़ रुपए आ गए। यह इन्दौर ब्रान्ड में जनता के विश्वास का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इंदौर की टीम अदभुत है। यहाँ के जन-प्रतिनिधि, दानवीर, डॉक्टर, जनता सभी आदर्श हैं। आज मैंने यहाँ डॉ. प्रकाश सतनाली और डॉ. राहुल भार्गव का सम्मान किया है। डॉक्टर भगवान के बाद दूसरे नंबर पर आते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोई भी बच्चा अनाथ नहीं है। जिनके माँ-बाप नहीं है, उनका भरण-पोषण सरकार कर रही है। सरकार द्वारा उन्हें 5 हजार रुपए मासिक, भोजन, शिक्षा की फीस आदि सहायता दी जा रही है।

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन और सांसद श्री शंकर लालवानी ने भी सम्बोधित किया। सांसद सुश्री कविता पाटीदार, नगर निगम महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, आईडीए के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता और श्री गौरव रणदिवे, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, एमजीएम कॉलेज के डीन एवं सीईओ डॉ. संजय दीक्षित उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 June 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित ओमनगर में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया और रास्ता रोककर वैन चालक…
 28 June 2026
 भोपाल । मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शनिवार रात करीब नौ बजे हुई मानसून की पहली बारिश में शिवनगर, विश्वकर्मा…
 28 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब तक ई-अटेंडेंस (E-Attendance Mandatory) केवल शिक्षकों के लिए लागू थी, लेकिन अब विभाग के…
 28 June 2026
 भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में…
 28 June 2026
भोपाल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनावों के संबंध में कांग्रेस ने संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में…
 28 June 2026
भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब होने या पर्याप्त ठंडक नहीं मिलने की समस्या से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। यात्रियों को बेहतर और निर्बाध एसी…
 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
Advt.