'बंटेंगे तो कटेंगे' पर बोले पं. धीरेंद्र शास्त्री- 'भारतीय एक हों, हम बंटेंगे तो चीन-पाकिस्तान वाले हमें काटेंगे'

Updated on 16-11-2024 12:25 PM

भोपाल। बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमें जात-पात और भेदभाव को जड़ से मिटाना है, क्योंकि यह समाज के लिए जहर है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' बयान का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर पॉलिटिकल बयान पर कहें तो इस पर हमारी कोई टिप्पणी नहीं है। यदि किसी मुख्यमंत्री ने साधु के तौर पर ऐसा बोला है तो मैं उनका स्वागत करता हूं। हिंदुस्तानी होने के नाते हमारी यह टिप्पणी है कि हम भारतीयों को बंटना नहीं है।


एकजुटता की अपील


पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भोपाल में भाजपा विधायक संजय पाठक के निवास पर शुक्रवार को पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने यह बात कही। पंडित धीरेंद्र ने कहा कि अगर हम भारतीय आपस में बंटेंगे तो, चीन वाले हमको काटेंगे, पाकिस्तान वाले हम लोगों को काटेंगे। हम लोगों को विदेशी ताकते काटेंगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महात्मा होने और कट्टर हिंदू होने के नाते अगर 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारा दिया, तो यह बहुत अच्छा दिया है।


जातिभेद को नकार बनें हिंदुस्तान


  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम ब्राह्मण हो सकते हैं, वैश्य हो सकते हैं, कायस्थ हो सकते हैं तो क्या हिंदुस्तानी नहीं हो सकते।
  • हमें हिंदुस्तानी बनना होगा, क्योंकि सनातन धर्म को मानने वालों की संख्या तेजी से घट रही है।
  • आज हम 90 से कम होकर 80 प्रतिशत के भी नीचे आ गए हैं, जबकि इस्लाम धर्म को मानने वाले छह से बढ़कर 22 प्रतिशत तक पहुंच गए हैं।
  • धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि विश्व में कई इस्लामी देश हैं, ईसाइयों के कई देश हैं। हिंदुओं के लिए मात्र एक हिंदुस्तान है और यहां जन जागृति लाना बहुत जरूरी है।
  • उन्होंने कहा कि सनातन को बढावा देने के लिए 21 से 29 नवंबर के बीच वे राम राज पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। यात्रा बागेश्वर धाम से राम राजा सरकार ओरछा तक निकाली जाएगी।
  • मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम

    कुंभ स्नान में गैर-हिंदुओं की एंट्री बंद करने को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान को लेकर कहा कि हमने बिल्कुल कहा है कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। मक्का मदीना में हमें नहीं बुलाया जाता। तो दूसरे धर्म के लोगों को कुंभ में क्यों आने दिया जाए। आपको त्रिवेणी का ज्ञान नहीं, संगम का ज्ञान नहीं, संतों के मान का पता नहीं, कथा का पता नहीं। खालसा क्या होते हैं, पंथ क्या होता है इसके बारे में पता नहीं। तो तुम हमारे यहां जाकर क्या करोगे?

    घुसपैठियों को बसाने का प्रायोजित षड्यंत्र

    भारत में घुसपैठियों को शरण देने और सिलेंडर देने के ऐलान पर पंडित धीरेंद्र ने कहा कि विधर्मी लोग जिन्हें हिंदुत्व से बैर है, जिन्हें वंदे मातरम बोलने से दिक्कत है, जिन्हें राष्ट्रगान गाने से दिक्कत है। जिन्हें गजवा ए हिंद चाहिए। वे लोग अपनी संख्या बढ़ा रहे हैं। बच्चे भी ज्यादा पैदा कर रहे हैं और विदेशों में भी रहने वाले उनके इष्ट मित्र बांग्लादेश के रोहिंग्याओं को बुला-बुला कर भारतीय वोट बैंक को बढ़ाकर अपनी सत्ता जमाना चाहते हैं। इस देश में बहुत प्रायोजित तरीके से षड्यंत्र चल रहा है। इसलिए भारत की सरकार को, हमको और आपको इसी वक्त जागना पड़ेगा कि हम विदेशी शरणार्थियों को और देश विरोधियों को देश में पनाह नहीं देंगे।

  • पाकिस्तान भिखमंगा देश, वहां जाकर क्यों खेलना

    उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने के बीसीसीआई के फैसले पर कहा कि यह सही फैसला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कंगाल देश है वहां जाकर क्या करेंगे? वह भिखमंगा देश है। उसने हर बार धोखे दिए, हर बार वादे को तोड़े हैं। कितने समझौते हुए हर समझौता तोड़ा। क्या ठिकाना हमारे यहां के लोगों को भी किडनैप कर ले? उनका कोई भरोसा नहीं हैं। पहले वो भरोसा जीतें, शरण में आवे। अभी वो दूसरे के दम पर जिंदा हैं अभी वो चीन की दम पर जिंदा हैं। पहले वो भारत की शरण में आए इसके बाद देखा जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.