पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पूरे एमपी में प्रदर्शन:उमा भारती बोलीं-आतंकवादियों का हौसला बढ़ाने में राहुल गांधी जैसे नेता जिम्मेदार

Updated on 24-04-2025 12:12 PM

मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद देश भर के साथ मप्र में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आज भी भोपाल सहित मप्र के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

बुधवार को भोपाल सहित प्रदेश भर में देर रात तक हुए प्रदर्शन बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भोपाल सहित पूरे प्रदेश भर में प्रदर्शन हुए। शाम को भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, आरिफ मसूद के साथ केंडल मार्च निकाला। इस दौरान आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

उमा भारती बोलीं- आतंकवादियों के हौसले बढ़ाने के लिए राहुल गांधी जैसे नेता जिम्मेदार पहलगाम की घटना पर पूर्व सीएम उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा- कश्मीर के पहलगाम में हुआ हमला राष्ट्रीय एकात्मकता के लिए बहुत बड़ी चुनौती है आतंकवादी कश्मीर प्रांत को भारत से अलग दिखाना चाहते हैं। आतंकवादियों के इस तरह के हौसलों को बढ़ाने के लिए राहुल गांधी जैसे वह सभी नेता जिम्मेदार हैं जो धारा 370 को हटाए जाने का विरोध करते रहे। कश्मीर भारत का अभिन्न राज्य है शहीद हुए पर्यटकों को शहादत को नमन।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की भोपाल महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने भारत माता चौराहा पर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया । परिषद के कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने "पाकिस्तान मुर्दाबाद", "आतंकवाद मुर्दाबाद", और "भारत माता की जय" जैसे नारों से विरोध किया । लगभग दो घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं उपस्थित रहे।

भोपाल में होंगे ये प्रदर्शन

  • ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी द्वारा भवानी चौक मंगलवारा पर प्रदर्शन किया जाएगा।
  • कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा इतवारा चौराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन कर मृतकों को श्रृद्धांजलि दी जाएगी।
  • विश्व हिन्दू परिषद द्वारा बोर्ड ऑफिस चौराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन किया जाएगा।
  • शाम को करणी सेना द्वारा ज्योति टॉकीज चौराहे पर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला दहन किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.