बीयू में विरोध प्रदर्शन, मेस में खाना नहीं मिलने के आक्रोशित छात्रों ने रात में किया कुलपति के बंगले का घेराव

Updated on 28-10-2023 11:51 AM
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के छात्रावासों में सीनियर व जूनियर विद्यार्थियों को अलग-अलग रखने का कुलपति का फरमान भारी पड़ रहा है। जब विद्यार्थियों ने इस आदेश को नहीं माना, तो विवि प्रशासन ने उनके मेस और पानी सप्लाई को बंद कर दिया। अब इससे परेशान होकर मुंशी प्रेमचंद और जवाहर छात्रावास में रहने वाले करीब 200 विद्यार्थी शुक्रवार की रात 10 बजे कुलपति एसके जैन के बंगले का घेराव करने पहुंच गए। लेकिन कुलपति विद्यार्थियों से नहीं मिले। इसे लेकर विद्यार्थियों ने खूब हंगामा किया। ये विद्यार्थी सुबह से मेस में खाना नहीं मिलने की वजह से आक्रोशित थे।

बुलानी पड़ी पुलिस

भारी भीड़ को देखकर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी ने तुरंत ही पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद स्थानीय थाने से कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाइश देकर वहां से रवाना किया। विद्यार्थियों ने बताया कि वे लंबे समय से कुलपति से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुलपति उनसे मुलाकात नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद शुक्रवार सुबह न तो हमें नाश्ता दिया गया और न ही खाना, इसलिए हम लोगों ने परेशान होकर यहां आने का निर्णय लिया। बता दें कि विवि के जवाहर और मुंशी प्रेमचंद छात्रावास के विद्यार्थी आज भी विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।

कुलपति के निर्देश से हो रही है परेशानी

विद्यार्थियों ने बताया कि जवाहर छात्रावास में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों और मुंशी प्रेमचंद छात्रावास में सेकेंड, थर्ड और फज्ञइनल ईयर के विद्यार्थियों को रहने का आदेश कुलपति ने दिया है। लेकिन हम लोग पहले की तरह ही रहना चाहते हैं और कुलपति से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं। लेकिन कुलपति मिलते नहीं हैं। विद्यार्थी इंदौर सिंह व अभिषेक कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही विवि प्रशासन ने मेस बंद कर दी और पानी की सप्लाई भी रोक दी है। ऐसे में विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। कुछ विद्यार्थी परेशान होकर अपने घर जाने के लिए मजबूर हैं।

प्रबंधन का यह तर्क

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रावास में जूनियर व सीनियर विद्यार्थियों को अलग-अलग छात्रावास में रहने का आदेश जारी किया गया है, लेकिन विद्यार्थी आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने छात्रावास में रहने और खाने की राशि भी जमा नहीं की है। इस कारण मेस को बंद करना पड़ा।

एक सप्ताह पहले छात्राओं ने किया था हंगामा

कुछ दिन पहले बीयू में इंदिरा कन्या छात्रावास की छात्राओं ने अव्यस्वस्थाओं को लेकर कुलपति का चेंबर घेर लिया था। छात्राओं को उनकी समस्या का हल न होते देख वे कुलपति के चेंबर तक पहुंच गईं थी। इस दौरान करीब 150 छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। छात्राओं की मांग थी कि उनके छात्रावास में भोजन की व्यवस्था में आ रही समस्याओं को तुरंत दूर किया जाए। उनका कहना था कि छात्रावास के मेस में कोई परमानेंट कुक नहीं था। कुक का बार-बार ट्रांसफर कर दिया जाता था, जिससे भोजन की व्यवस्था प्रभावित होती थी। छात्राओं की मांग थी कि परमानेंट कुक की व्यवस्था की जाए। जिसे कुलपति ने माना था और व्यवस्था कराई गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.