रूस समर्थक स्लोवाक PM फिको पर हमला, 5 गोलियां मारीं:साढ़े 3 घंटे ऑपरेशन के बाद बची जान

Updated on 16-05-2024 11:58 AM

यूरोपीय देश स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको (56) पर बुधवार को 71 साल के व्यक्ति ने जानलेवा हमला किया। हमलावर ने उन्हें 5 गोलियां मारीं, एक गोली फिको के पेट में लगी। PM को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां साढ़े तीन घंटे तक उनकी सर्जरी चली।

स्लोवाकिया के डिप्टी PM थॉमस तराबा ने बताया कि फिको का ऑपरेशन हो गया है और उन्हें उम्मीद है कि वे इस हमले से उबर जाएंगे। उनकी जिंदगी खतरे से बाहर है। इंटीरियर मिनिस्टर मातुस सुताज एस्टोक ने बताया कि हमलावर एक लेखक है।

रॉबर्ट फिको मीटिंग से बाहर निकले और हमला हुआ
फिको हिंडलोवा में एक सरकारी मीटिंग में थे। जब वे मीटिंग से बाहर निकले तो उन पर हमला हुआ। पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया और हथकड़ी लगा दी।

लिटरेरी क्लब का फाउंडर है हमलावर
स्लोवाक मीडिया के मुताबिक, हमलावर लेविस का रहने वाला है। वह DUHA लिटरेरी क्लब का फाउंडर है। उसकी कविताओं के 3 कलेक्शन पब्लिश हुए हैं। वह स्लोवाक लेखकों की एसोसिएशन का मेंबर भी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- मुश्किल घड़ी में साथ हैं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत के लोग स्लोवाकिया के साथ खड़े हैं।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हमले की निंदा की और कहा कि मुश्किल वक्त में फिको के परिवार के साथ हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे भयानक अपराध बताया है।

कौन हैं 5 साल जेल में रहकर चुनाव जीतने वाले रॉबर्ट फिको

फिको 2006 से 2010 और 2012 से 2018 तक स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही वे स्लोवाकिया के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे हैं।

स्लोवाकिया में 30 सितंबर 2023 के संसदीय चुनाव में फिको ने एक बार फिर जीत हासिल की थी। फिको ये चुनाव 5 साल जेल में रहने के बाद पिछले साल स्लोवाकिया के संसदीय चुनाव जीते थे। इसके बाद वे विवादों में रहने लगे थे। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने चुनाव पश्चिम विरोधी मुद्दों पर लड़ा था।

फिको पर पत्रकारों पर भी हमले कराने के आरोप हैं। 2022 में उन्हें एक क्रिमिनल गैंग बनाने के आरोप और अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया था।

2018 में फिको की सरकार को एक खोजी पत्रकार येन कुचिएक और उसकी मंगेतर को मरवाने के आरोपों के चलते गिर गई थी। येन टैक्स फ्रॉड से जुड़ी एक रिपोर्ट पर काम कर रहे थे, जिनमें कई हाई प्रोफाइल नेताओं के शामिल होने की बात सामने आई थी।

फिको ने 2023 में PM बनते ही यूक्रेन को सैन्य सहायता देने पर रोक लगा दी थी। इसके चलते हजारों लोगों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किए थे। इसके बाद वे बार-बार रूस का समर्थन करते हुए दिखे थे। फिको रूस-यूक्रेन जंग के लिए नाटो और अमेरिका को दोषी मानते हैं। पश्चिमी देश फिको पर शरणार्थी और LGBTQ विरोधी होने का आरोप लगाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
Advt.