प्रधानमंत्री श्री मोदी का वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय सराहनीय : मुख्यमंत्री डॉ यादव

Updated on 27-12-2023 11:26 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज "वीर बाल दिवस" के अवसर पर ईदगाह हिल्स स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और सेवा भी दी।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गुरु गोबिंद सिंह जी एवं उनके चारों साहिबजादों के अद्भुत शौर्य और अतुलनीय बलिदान को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीर बाल दिवस मनाने का सराहनीय निर्णय लिया है, जिसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि गुरू गोविंद सिंह और उनके चारों साहिबजादों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता । उनका यह बलिदान हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उनकी इस शहादत से हमारी संस्कृति और देश की पहचान पूरी दुनिया में है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गुरुद्वारा में गुरू गोबिंद सिंह और उनके चारों साहिबजादों के शौर्य और बलिदान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गुरुद्वारा में मौजूद बच्चों से मिले और गुरु गोबिंद सिंह और उनके चारों साहिबजादों की शहादत की गाथा पर आधारित पुस्तकें वितरित कीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.