जिले और ब्लॉक तक के कार्यकर्ताओं दी जानी है ट्रेनिंग:3 महीने में 10 बार तय हुआ ट्रेनिंग करवाएंगे, लेकिन मॉड्यूल ही तैयार नहीं

Updated on 13-05-2025 12:23 PM

मप्र कांग्रेस में लगातार इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि वे प्रदेश से लेकर जिले तक प्रशिक्षण करवाएंगे। बीते तीन महीने में अलग-अलग पदाधिकारियों के माध्यम से यह बात सामने आ चुकी है। इसमें भोपाल मुख्यालय से लेकर पचमढ़ी कैंप भी शामिल है।

लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अब ट्रेनिंग कैसे कराई जाएगी, इसको लेकर कोई मॉड्यूल ही तैयार नहीं हुआ है। इस बात की तस्दीक मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा बनाए गए प्रशिक्षण विभाग और चुनाव प्रबंधन विभाग के अ​​धिकारियों से हुई बातचीत से हुई।

प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख महेंद्र जोशी ने बताया कि मंच टूटने के बाद से दो महीने से वे घर पर आराम कर रहे हैं। प्रशिक्षण मॉड्यूल को लेकर उन्होंने बताया कि प्रदेश से लेकर जिले और ब्लॉक तक के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी, लेकिन फिलहाल मॉड्यूल तय नहीं हुआ है। यह जानकारी भी सामने आई कि पूर्व सीएम और प्रदेश अध्यक्ष रहे कमलनाथ के कार्यकाल में एक प्रशिक्षण हुआ था।

इसी मामले में जब चुनाव प्रबंधन विभाग के अ​धिकारियों से बात की। इसके सदस्य मृणाल पंत ने बताया कि अभी उन्हें पता नहीं है कि क्या करना है और कैसे करना है। पंत ने बताया कि उन्हें 18 मई को बुलाया गया है, शायद उसमें जानकारी दी जाएगी। इस विभाग के प्रभारी प्रियव्रत सिंह से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.