एक घंटे बीना में रहेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पेट्रोकेमिकल परियोजना की आधारशिला रखेंगे

Updated on 12-09-2023 12:43 PM

 भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर को सागर जिले के बीना आएंगे। वे वहां एक घंटे रहेंगे। इस दौरान बीना रिफाइनरी की 50 हजार करोड़ रुपये की पेट्रोकेमिकल परियोजना की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री की अगवानी और विदाई के लिए सरकार ने चार मंत्रियों को मिनिस्टर इन वेटिंग नामांकित है। प्रधानमंत्री बीना में करीब एक घंटा रहेंगे।

सुबह दस बजे पहुंचेंगे भोपाल

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री गुरुवार को सुबह दस बजे राजाभोज विमानतल, भोपाल पहुंचेंगे। यहां गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा उनकी अगवानी करेंगे। हेलीकाप्टर से वे 11 बजे बीना पहुंचेंगे। यहां नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह अगवानी करेंगे। जबकि, कार्यक्रम स्थल के लिए लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव को मिनिस्टर इन वेटिंग बनाया गया है।

भोपाल से जाएंगे रायगढ़

प्रधानमंत्री सवा 12 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे। साढ़े बारह बजे बीना से रवाना होंगे। विदाई देने के लिए राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत हेलीपैड पर मौजूद रहेंगे। पीएम डेढ़ बजे भोपाल विमानतल से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जाएंगे।

दो लाख करोड़ का निवेश, तीन लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्था चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि 14 सितंबर का दिन मध्य प्रदेश के लिए निवेश की दृष्टि से अहम होगा। बीना में लगभग दो लाख करोड़ रुपये का निवेश आ रहा है। इनमें केवल बीना रिफायनरी में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश शामिल है। किसी एक स्थान पर इतना बड़ा निवेश पहले नहीं आया है। लगभग तीन लाख व्यक्तियों के लिए प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजित होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.