प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 20 से 29 अप्रैल तक, टाइम टेबल घोषित

Updated on 15-04-2025 10:30 AM
भोपाल। मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की ओर से प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 20 अप्रैल से शुरू होगी, जो 29 अप्रैल तक चलेगी। ईएसबी ने रविवार को विषय वार परीक्षा की समय-सारिणी घोषित कर दी है। इसमें प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक (गायन, वादन व नृत्य) के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षक (विषय) के लिए परीक्षा होगी।
  • सबसे पहले माध्यमिक स्कूल शिक्षक के लिए हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
  • इसके बाद सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित, संस्कृत और अंग्रेजी विषयों के लिए शिक्षक चयन की परीक्षा होगी।
  • प्रदेश के 13 शहरों में यह परीक्षा होगी। इसमें 1.60 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
  • परीक्षा दो पाली में होगी। इसमें पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे तक होगी।
  • वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी।
  • परीक्षा शुरू होने के तीन दिन पहले अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
  • इन बातों का रखें ध्यान

    • मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। जैसे-वोटर आइडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक पहचान पत्र साथ लाना आवश्यक है।
    • परीक्षा में प्रवेश और परीक्षा के दौरान बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा।
    • यदि परीक्षार्थी मूल पहचान पत्र नहीं लाते हैं, तो उन्हें परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।
    • परीक्षार्थियों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी।
    • देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
    • परीक्षा हाल में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक उपकरण, जैसे मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लाग टेबल, डिजिटल घड़ी या नकल सामग्री लाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
    • परीक्षा केंद्र पर काले बाल प्वाइंट पेन और मंडल की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
    • परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.