साढ़े चार साल के पहले नहीं हटाए जा सकेंगे निकायों के अध्यक्ष या उपाध्यक्ष, अध्यादेश लाने की तैयारी

Updated on 12-08-2025 11:15 AM

भोपाल। नगर पालिका और परिषद के अध्यक्ष या उपाध्यक्ष को पद से हटाना अब आसान नहीं होगा, क्योंकि सरकार अविश्वास प्रस्ताव लाने की अवधि साढ़े चार वर्ष करने की तैयारी में है। पांच वर्षीय कार्यकाल में अविश्वास प्रस्ताव आते-आते तो कार्यकाल पूरा होने लगेगा। सरकार मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 में संशोधन करके अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अवधि एक बार फिर बढ़ाकर साढ़े चार वर्ष करने जा रही है। यह अवधि पिछले साल अगस्त में दो से बढ़ाकर तीन वर्ष की गई थी। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे वरिष्ठ सचिव समिति से हरी झंडी मिलते ही कैबिनेट के सामने अंतिम निर्णय के लिए रखा जाएगा।

प्रदेश में 16 नगर निगम, 98 नगर पालिका और 264 नगर परिषद हैं। इनमें से महापौर और अध्यक्ष के लगभग 80 प्रतिशत पदों पर भाजपा या उसके समर्थक हैं। यही स्थिति पार्षदों को लेकर भी है। पार्षदों की नाराजगी के कारण कई निकायों में अध्यक्षों को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव की सूचनाएं दी गई थीं। इस स्थिति से बचने के लिए सरकार ने पिछले साल अगस्त में अविश्वास प्रस्ताव लाने की अवधि दो से बढ़ाकर तीन वर्ष कर दी थी। उम्मीद थी कि स्थितियां बदल जाएंगी पर ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।

सूत्रों का कहना है कि कई स्थानों से अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। उधर, नगर पालिका संघ ने मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव को पत्र लिखकर कहा कि पार्षद दबाव बनाते हैं। इससे वे विकास कार्यों को गति नहीं पाते हैं, इसलिए अविश्वास प्रस्ताव लाने की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए। सरकार भी इस तर्क से काफी हद तक सहमत है। इसे आधार बनाकर ही अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए अवधि तीन से बढ़ाकर साढ़े चार वर्ष करने के लिए अध्यादेश का प्रारूप तैयार किया है, जिसे वरिष्ठ सचिव समिति की हरी झंडी मिलते ही कैबिनेट के समक्ष अंतिम निर्णय के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

ऐसा लाया जाता है अविश्वास प्रस्ताव

अध्यक्ष या उपाध्यक्ष के विरुद्ध तीन चौथाई पार्षद अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। इसके स्वीकार होने पर बुलाए जाने वाले विशेष सम्मेलन में कोई भी पार्षद प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा। यह तीन चौथाई पार्षदों के बहुमत से ही पारित होगा। इसके बाद रिक्त की पूर्ति के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा कलेक्टर को प्रस्ताव भेजेंगे, जो राज्य निर्वाचन आयोग के पास जाएगा और उपचुनाव होगा।

लोकतंत्रिक व्यवस्था समाप्त करना चाहती है सरकार

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने आरोप लगाया कि सरकार निर्वाचित पार्षदों का अधिकार छीन कर अध्यक्षों को मनमानी करने की छूट देना चाहती है। भ्रष्टाचार चरम पर है और इसके विरुद्ध कोई आवाज न उठा सके, इसका प्रविधान अधिनियम में संशोधन करके किया जा रहा है। अविश्वास प्रस्ताव लाने की अवधि साढ़े चार वर्ष कर दी जाती है तो फिर पांच वर्षीय कार्यकाल में यह आ ही नहीं पाएगा क्योंकि इसके बाद तो चुनाव की तैयारियां प्रारंभ हो जाती हैं। इसके विरोध में प्रदेशभर के पार्षदों का वृहद सम्मेलन बुलाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.