कलेक्ट्रेट और कमिश्नर ऑफिस में दिन भर तैयारियों पर मंथन:पीएम मोदी जहां से गुजरेंगे, वहां रहने वालों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

Updated on 23-05-2025 01:01 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल आ रहे हैं। इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक हुई। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर अधीनस्थों से चर्चा की उनकी जिम्मेदारी तय कर दी। पुलिस कमिश्नर ने बताया पीएम की सुरक्षा में 3 हजार जवान तैनात रहेंगे। पीएम का काफिला जिस रूट से निकलेगा, वहां आसपास रहने वालों का पुलिस वेरिफिकेशन होगा।

इसकी शुरुआत शुक्रवार से हो सकती है। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। शहर के होटल, लॉज और धर्मशालाओं को चेक किया जाएगा। सार्वजनिक जगहों पर बम डिस्पोजल एंड डॉग स्क्वायड सर्चिंग करेगा। शहर के एंट्री पॉइंट पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

हर आने-जाने वाले को चेक किया जाएगा। पीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जल्द ही एसपीजी शहर आ सकती है। एसपीजी के सामने कार्केड निकालने की रिहर्सल होगी। पीएम के आने से पहले पुलिस कॉम्बिंग गश्त करेगी। इस दौरान गुंडे बदमाशों को चेक किया जाएगा। चाकूबाजों को राउंडअप करने की तैयारी है।

होटल में रुकने वालों पर रहेगी निगाह... शहर के होटल, लॉज और धर्मशालाओं में रुकने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। इनकी जानकारी न देने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। पीएम की विजिट से पहले पुलिस होटलों की सर्चिंग कर सकती है।

कलेक्टर ने 37 विभागों को सौंपा तैयारियों का जिम्मा

पीएम दौरे के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम जंबूरी मैदान में होगा, जहां पीएम राजा भोज एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर पर उतरेंगे। सुरक्षा, यातायात, मंच, चिकित्सा, भोजन और आवास की व्यवस्थाओं के लिए 37 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस आयुक्त को वीवीआईपी सुरक्षा और यातायात की जिम्मेदारी दी गई है।

सुरक्षा एजेंसियों को सीसीटीवी, मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा उपायों की व्यवस्था करनी होगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को ड्यूटी पास और वाहन पास जारी करने की जिम्मेदारी दी गई है। जंबूरी मैदान की संपूर्ण व्यवस्था अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रकाश नायक के अधीन होगी। वन मंडलाधिकारी को जंगली जानवरों और पक्षियों से सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। बीएचईएल को जंबूरी मैदान आरक्षित करने और हेलिपैड बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिला पंचायत सीईओ को सीएमओ और पीएमओ में समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। होमगार्ड और आपदा प्रबंधन बल तालाबों में गश्त करेंगे। विभागों को अधीनस्थों की ड्यूटी लगाकर आदेश की प्रति वॉट्सऐप पर भेजनी होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.