'एनिमल' को 24x7 चलाने की हुई तैयारी, इन सिनेमाघरों में देर रात और भोर के बढ़ाए गए कई शोज़

Updated on 06-12-2023 02:50 PM
संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 6 दिन हो चुके हैं और इसकी कमाई रोज और भी शानदार होती दिख रही है। इस फिल्म ने पांचवें दिन 37.17 करोड़ रुपये की कमाई की है और अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 281.76 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। ये फिल्म रणबीर के करियर की सबसे शानदार और सबसे कमाऊ फिल्मों में शामिल हो चुकी है। अब जो नई खबर है वो उन दर्शकों के लिए खुशखबरी है जो अब तक इस फिल्म को नहीं देख पाए हैं।

अब कहा जा रहा है कि सिनेमा मालिक दर्शकों की उस डिमांड को पूरी करना चाह रहे हैं जिसमें इसके लेट नाइट शोज़ की मांग रखी गई थी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के 24x7 चलाने की तैयारी है, जिसके लेट नाइट शोज 2 बजे तक रात तक होंगे और मॉर्निंग शोज़ 5:30 बजे सुबह तक।

मुंबई के सिनेमाहॉल में बढ़ने जा रहे हैं शोज

बताया जा रहा है कि मुंबई के Maxus Cinemas में देर रात 1 बजे और 2 बजे के अलावा सुबह 5:30 के शोज़ भी अब ऐड किए जा रहे हैं। वहीं PVR ओबेरॉय मॉल और पीवीआर सिटी मॉल में 12:30 बजे रात और देर रात 1:05 बजे के शोज़ ऐड किए जा रहे हैं। वहीं दिल्ली और हैदराबाद में भी 11 और 11:40 वाले शोज़ शुरू हो रहे हैं, जो जल्दी-जल्दी भरे भी जा रहे हैं।

फिल्म 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है

बता दें कि इस फिल्म ने 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 481 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म की कहानी बाप-बेटे की कहानी है, जिसमें रणबीर कपूर अनिल कपूर के बेटे की भूमिका में दिख रहे हैं जो अपने पिता के लिए दीवाना है। 100 करोड़ की ये फिल्म 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और अब तक 'जवान' के बाद कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर आ चुकी हैं। फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 21 मिनट हैं। वैसे तो इस फिल्म को मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं लेकिन फैन्स का पागलपन इस फिल्म के लिए हदें पार करता दिख

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.