वरुण तेज और लावण्‍य त्रिपाठी के सात फेरों की तैयारियां शुरू, सामने आईं मेहंदी सेरेमनी की तस्‍वीरें

Updated on 01-11-2023 03:08 PM
साउथ सिनेमा के 'मेगा प्रिंस' वरुण तेज की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वह एक्‍ट्रेस लावण्या त्रिपाठी के साथ इटली में बुधवार दोपहर को सात फेरे लेने वाले हैं। शादी समारोह से पहले मंगलवार को हल्‍दी सेरेमनी थी, जिसकी कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं। जबकि शाम को पूल पार्टी का भी आयोजन किया गया था। इटली के टस्कनी में यह खूबसूरत जोड़ी शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहां से लौटने के बाद हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी दी जाएगी।

वरुण और लावण्‍या की प्री-वेडिंग सेरेमनी सोमवार को शुरू हो गई थी। सबसे पहले कॉकटेल पार्टी रखी गई, जबकि मंगलवार को हल्‍दी और पूल पार्टी थी। हल्दी समारोह में दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर जमकर धमाल मचा। इस मौके पर लगभग सभी मेहमान और घरवाले पीले रंग के कपड़ों में नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में से एक में चिरंजीवी भी नजर आ रहे हैं। जबकि एक तस्वीर में दूल्‍हा-दुल्‍हन वरुण और लावण्या एक दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं।

मनीष मल्‍होत्रा ने डिजाइन की है शेरवानी और लहंगे

बुधवार को वेडिंग डे के लिए वरुण और लावण्या ने कपड़े मनीष मल्होत्रा ने ड‍िजाइन किए हैं। शादी की थीम 'पेस्टल' है। जबकि बुधवार शाम को एक रिसेप्शन का भी आयोजन होगा, जिसके लिए नाच-गाने की पूरी व्‍यवस्‍था है। शादी के बाद, 5 नवंबर को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी, जिसमें सिनेमा जगत के कई सितारे शामिल होंगे।

दोपहर 2:48 बजे है शादी का शुभ मुहूर्त

वरुण और लावण्‍या की शादी के लिए बुधवार, 1 नवंबर 2023 को दोपहर 2:48 बजे का शुभ मुहूर्त है। इस शादी में 120 मेहमान इटली में जमा हुए हैं। इनमें वरुण और लावण्‍या के परिवार और बेहद करीबी दोस्‍त शामिल हुए हैं। वरुण के भाई राम चरण से लेकर 'पुष्‍पा' स्‍टार अल्‍लू अर्जुन भी परिवार सहित इटली में मौजूद हैं।

2017 में पहली बार मिले थे वरुण तेज और लावण्‍या

वरुण और लावण्या पहली बार 2017 में तेलुगू फिल्म 'मिस्टर' की शूटिंग के दौरान मिले थे। वहीं से दोनों में दोस्‍ती और फिर प्‍यार हुआ। वरुण तेज, एक्‍टर और फिल्‍ममेकर नागबाबू और पद्मजा कोनिडेला के बेटे हैं। जबकि लावण्‍या, देवराज और किरण त्रिपाठी की बेटी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.