स्‍वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़ी थीं प्रेगनेंट सुधा, चाचा न बचाते तो जेल में पैदा होतीं आशा पारेख

Updated on 21-11-2023 02:37 PM
आशा पारेख ने तो फिल्मों में नाम कमाया और भारतीय सिनेमा की बड़ी स्टार बनीं। अपने करियर में उन्होंने इतनी हिट और सिल्वर जुबली वाली फिल्में दीं कि नाम ही पड़ गया 'हिट गर्ल'। लेकिन आशा पारेख के परिवार में कोई फिल्मी माहौल नहीं था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी मां सुधा पारेख एक स्वतंत्रता सेनानी थीं, और उन्होंने देश की आजादी में हिस्सा लिया था। Tuesday Tadka में इसी बारे में बता रहे हैं।

आशा पारेख ने इस बारे में एक बार अन्नू कपूर के शो 'सुहाना सफर विद अन्नु कपूर' में बताया था। आशा पारेख ने बताया था कि आजादी की लड़ाई के वक्त वह मां सुधा पारेख के पेट में थीं। मालूम हो कि आशा पारेख का जन्म 2 अक्टूबर 1942 में हुआ था, और देश को आजादी 1947 में मिली थी।

फ्रीडम फाइटर मां, पेट में आशा पारेख

Asha Parekh के मुताबिक, उनकी मां सुधा पारेख फ्रीडम फाइटर थीं, जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया था। उस वक्त एक्ट्रेस उनके पेट में थीं। सुधा पारेख तब देश में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लीड कर रही थीं। एक्ट्रेस ने बताया था कि जैसे ही उनके चाचा को खबर लगी कि भाभी सुधा पारेख आजादी की लड़ाई में कूद पड़ी हैं, तो वह तुरंत ही मदद को दौड़े।

चाचा ने ससुर का सहारा लेकर बचाया

चाचा हैरान थे कि भाभी तो प्रेगनेंट हैं, कभी भी डिलीवरी हो सकती है और ये आजादी के लिए लड़ने के लिए कूद पड़ी हैं। आशा पारेख के मुताबिक, तब चाचा दौड़कर उनकी मां के पास गए और झूठ बोल दिया कि आपके ससुर जी बुला रहे हैं। बात ससुर की थी, तो आशा पारेख की मां मोर्चे की कमान छोड़कर एक्ट्रेस के चाचा के साथ घर चली गईं। आशा पारेख ने कहा था कि अगर उस दिन मां ने उनके चाचा की बात नहीं मानी होती, तो वह जेल में पैदा होतीं।

कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी थीं आशा पारेख की मां

बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि आशा पारेख की मां सुधा पारेख एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी रहीं। उन्होंने 'तीसरी मंजिल', 'अनामिका' और 'आन मिलो सजना' जैसी फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे। वह एक सोशल वर्कर भी थीं। आशा पारेख की मां का नाम सलमा था और वह मुस्लिम थीं। लेकिन बच्चूभाई मोतीलाल पारेख से शादी के बाद उन्होंने हिंदू धर्म कबूल कर लिया और नाम बदलकर सुधा पारेख रख लिया था।

बेटी का हेयरस्टाइल और कपड़े करती थी डिजाइन

सुधा पारेख बाद में बेटी आशा पारेख की मैनेजर बन गई थीं और वह उनके पेमेंट का भी ध्यान रखती थीं। यही नहीं, वह फिल्मों में बेटी आशा पारेख के हेयरस्टाइल और कॉस्ट्यूम भी डिजाइन करती थीं। लेकिन 1990 में उनका कैंसर के कारण निधन हो गया। तब वह 69 साल की थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.