इंदौर में लाव-लश्कर के साथ सिमरोल में निकली लड्डू गोपाल की प्रभातफेरी

Updated on 23-08-2023 12:50 PM

 इंदौर। सांवरिया मित्र मंडल पदयात्री संघ द्वारा सिमरोल क्षेत्र में लड्डू गोपाल की प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में लड्डू गोपाल के रथ को फूलों से श्रृंगारित किया गया था। सिमरोल क्षेत्र की कालोनियों व मोहल्लों में निकली प्रभातफेरी का हर घर से पुष्पवर्षा व आरती कर लड्डू गोपाल एवं भक्तों की अगवानी की गई।

प्रभातफेरी आयोजक रमेश कुमावत एवं जितेंद्र दतवाल ने बताया कि लड्डू गोपाल की प्रभातफेरी में युवाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में मातृशक्तियां शामिल हुई थी। बैंड़-बाजों, ढ़ोल-नगाड़ों के साथ ही लड्डू गोपाल की प्रभातफेरी लाव-लश्कर के साथ निकाली गई। प्रभातफेरी जिस भी मार्ग से निकली वहां के भक्तों ने सडक़ों पर रंगोली सजाकर लड्डू गोपाल का आशीर्वाद लिया।

प्रभातफेरी में पदयात्री संघ के पदाधिकारियों ने सभी आमजनों, भक्तों, व्यापारियों को 28 अगस्त को सुबह 8 बजे बड़ा गणपति से निकलने वाली सांवरिया सेठ की शोभायात्रा एवं पदयात्रा का निमंत्रण भी दिया। सिमरोल क्षेत्र से निकली लड्डू गोपाल की प्रभातफेरी में धर्मेंद्र धनारा, राजेश दतवाल, राधेश्याम सिलवाडिय़ा सहित हजारों की संख्या में भक्त मौजूद थे।

बढ़ाया प्रभातफेरी का क्रम

सांवरिया के भक्तों की आस्था व श्रद्धा को देखते हुए प्रभातफेरी का क्रम बढ़ाया गया है। 21 दिवसीय लड्डू गोपाल की प्रभातफेरी अब शुक्रवार 25 सितंबर तक निकाली जाएगी। गुरुवार 24 को पिपल्यापाला एवं शुक्रवार 25 अगस्त को सुदामा नगर क्षेत्र से निकाली जाएगी।

आज भजन संध्या

धनराज कुमावत ने बताया कि 23 अगस्त को जनता कालोनी स्थित प्रजापत समाज धर्मशाला में रात्रि 8 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राजू जोशी, प्रेम कुमावत, नेहा ठाकुर, राधिका कृष्णप्रिय अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.