भोपाल के 20 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती, डिस्कॉम कंपनी ने जारी किया प्लान, जानें

Updated on 05-10-2024 11:30 AM
भोपाल: एमपी की राजधानी भोपाल में बिजली कटौती का सिलसिला लगातार जारी है। इसी श्रृंखला में बिजली कंपनी ने शनिवार को भी शहर के 20 से अधिक रहवासी कॉलोनियों में बिजली कटौती का प्लान जारी किया है।

अधिकारियों के अनुसार शनिवार को 20 से अधिक रहवासी क्षेत्रों में 2 से लेकर 6 घंटे तक के लिए बिजली कटौती की जाएगी। जहां ये पावर कट रहने वाला उन जगहों कई घनी आबादी वाले नाम भी शामिल हैं।

इन इलाकों पर होगा प्रभाव


जहां बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी उन इलाकों में बैरागढ़ गांव, आदर्श नगर, नई बस्ती, कटारा हिल्स, स्वर्णकुंज, स्प्रिंग वैली, प्राइड सिटी, एम्राल्ड कॉलोनी, अमराई, बाग सेवनिया, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सर्वधर्म ए-बी सेक्टर, दामखेड़ा, सांई हिल्स, ग्लोबल पार्क सिटी सीहोर नाका, पाठक रोड, चंचल चौराहा और इनके आसपास के इलाके शामिल हैं।

कहां कब गुल रहेगी बिजली


कटारा हिल्स, स्वर्णकुंज, स्प्रिंग वैली, प्राइड सिटी, सीहोर नाका, पाठक रोड, चंचल चौराहा, बैरागढ़ गांव, आदर्श नगर, नई बस्ती और इसके आसपास के इलाकों में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली की कटौती की जाएगी।


सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक


एम्राल्ड कॉलोनी, अमराई, बाग सेवनिया, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली की कटौती की जाएगी।


सुबह 10 से शाम 4 बजे तक


सांई हिल्स, सर्वधर्म ए-बी सेक्टर, दामखेड़ा और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती होगी। इसके साथ ही दोपहर 12 से 2 बजे तक ग्लोबल पार्क सिटी और इसके आसपास के रहवासी इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी।


सतर्क रहें नागरिक


अधिकारियों ने नागरिकों को सलाह दी है कि जिन्हें जरूरी काम हैं, वे बिजली कटौती के पहले उन्हें निपटा लें। इससे लोगों को किसी प्रकार की परेशान न हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.