जवान के लुक में दर्शाया कमल नाथ को
बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, न्यू मार्केट, 10 नंबर, एमपी नगर, बिट्टन मार्केट सहित अन्य स्थानों पर ऐसा ही एक पोस्टर नजर आया। पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' के लुक में दर्शाया गया। इन पोस्टर्स के साथ शीर्षक लगाया गया था- करप्शन का हैवान। इसमें ए करप्शन नाथ फिल्म कैप्शन भी दिया हुआ था। जब बुधवार सुबह कांग्रेसियों ने जगह-जगह पोस्टर देखे तो नाराज होकर पोस्टरों को फाड़ना शुरू कर दिया। साथ ही हबीबगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
भाजपा नेताओं पर एफआइआर दर्ज करने की मांग
कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज ने कहा कि भाजपा चुनाव हार रही है, इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के खिलाफ पोस्टर लगाए जा रहे हैं। अज्ञात भाजपा नेताओं के खिलाफ
एफआइआर दर्ज करने की मांग की गई है। बता दें कि पूर्व में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के खिलाफ करप्शन नाथ के भी पोस्टर लगाए गए थे। इसके विरोध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भी पोस्टर लगाए जा चुके हैं।