रचना नगर, दानिश कुंज समेत अंधेरे में रहेंगी राजधानी की पॉश कॉलोनियां, अधिकारियों ने जारी की चेतावनी

Updated on 01-10-2024 12:17 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिजली कटौती का सिलसिला हर दिन जारी है। अब मंगलवार को भी 25 से अधिक रहवासी कॉलोनियों में बिजली की कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को शहर के कई इलाकों में मेंटेंनेंस का काम किया जाएगा। इस कारण इन इलाकों में बिजली की सप्लाई बंद रखी जाएगी। इन 25 इलाकों में 2 से 5 घंटे तक बिजली की कटौती की जाएगी।

यहां होगी बिजली की कटौती


कैलाश नगर, रचना नगर, जनता क्वार्टर, सुभाषनगर, सुदामा नगर, अभिरुचि, नगर निगम फिल्टर प्लांट, आनंद नगर, शंकर गार्डन, राजीव गांधी कॉलोनी, श्यामला हिल्स, नादिर कॉम्पलेक्स, वायरलेस कॉलोनी, दानिश कुंज-2, 3, 4 और 5, विराशा हाइट्स, जेके टाउन, सिद्धि समृद्धि हाइट्स और इसके आसपास के इलाकों बिजली की कटौती होगी।

कहां कितने बजे की जाएगी कटौती


सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक


सुदामा नगर, अभिरुचि, नगर निगम फिल्टर प्लांट,कैलाश नगर, रचना नगर, जनता क्वार्टर, सुभाषनगर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली की कटौती की जाएगी।

सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक


शंकर गार्डन, राजीव गांधी कॉलोनी, आनंद नगर और इसके आसपास के इलाकों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक


वायरलेस कॉलोनी,श्यामला हिल्स, नादिर कॉम्पलेक्स और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक


विराशा हाइट्स, जेके टाउन, सिद्धि समृद्धि हाइट्स,दानिश कुंज-2, 3, 4 और 5 और आसपास के इलाकों में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

नागरिकों को सलाह


अधिकारियों ने नागरिकों को सलाह दी है कि जिन्हें जरूरी काम हैं, वे बिजली कटौती के पहले उन्हें निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.