न्याय यात्रा लेकर भोपाल पहुंची डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को पुलिस ने रोका, झूमाझटकी में कपड़े फटे

Updated on 09-10-2023 03:27 PM
भोपाल। डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे की पैदल न्याय यात्रा सोमवार को भोपाल पहुंची। यहां एमपी नगर स्थित बोर्ड आफिस चौराहे पर उन्होंने आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वह सीएम हाउस तक जाना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान निशा बांगरे के समर्थन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। निशा तीन महीने पहले अपने पद से इस्तीफा दे चुकी हैं, लेकिन शासन ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। वह इसी के विरोध में सीएम हाउस के सामने प्रदर्शन करना चाहती थीं।
बोर्ड आफिस चौराहे पर रोके जाने पर निशा बांगरे, उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोक-झोंक हो गई। निशा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की। इससे उनके कपड़े फट गए। आंबेडकर की फोटो भी फट गई। निशा ने कहा कि मुझे सर्वधर्म प्रार्थना करने से रोका गया। मैं सर्व समाज को लेकर चलना चाहती हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कट्टरपंथी विचारधारा के साथ काम कर रहे हैं।

कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा और महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोनू सक्सेना भी निशा बांगरे के समर्थन में इस प्रदर्शन में शामिल हुए। पुलिस ने इस सबको हिरासत में ले लिया और वैन में बिठाकर ले गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.