अपहृत नाबलिग बालिका को दो दिन में किया पुलिस ने बरामद

Updated on 14-11-2023 12:54 PM

भोपाल। ऐशबाग इलाके में दो दिन पहले अगवा हुई 13 साल की नाबालिग को पुलिस ने दो दिन की तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने छात्रा को कोचिंग जाते समय बहला फुसलाकर अपनी बातों में बहलाकर अगवा कर लिया था। बाद में स्वजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपित और अगवा बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।

हम बता दें कि ऐशबाग इलाके में रहने वाली 13 साल की नाबालिग आठवीं कक्षा में पढ़ती है। 10 नवंबर को वह घर से दोपहर तीन बजे कोचिंग के लिए गई थी, लेकिन रात तक घर पर वापस नहीं पहुंची तो बच्ची के स्वजनों ने उसकी तलाश की,लेfककन वह नहीं मिली। बाद में उन्होंने ऐशबाग थाने में उसकी शिकायत की।इस पर पुलिस ने पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज किया और बाद में इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज किया। बाद में पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की।इस पर जहांगीराबाद एसीपी ने इस पूरे मामले में विशेष टीम टीआइ ऐशबाग टीआइ के नेतृत्व में बनाई गई। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की,लेकिन वह नहीं मिली। बाद में पुलिस को नाबालिग की विदिशा, सागर , दमोह में मिली। पुलिस उसे वहां पर भी तलाश किया। बाद में पुलिस को बच्ची भोपाल में स्टेशन के पास मिल गई और उसे सकुशल उसके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मुख्यालय द्वारा समय समय पर अपहृत नाबलिग बालक- बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु संचालित आपरेशन मुस्कान के तहत उक्त कार्यवाही की निष्पादन किया गया है। जहांगीराबाद पुलिस टीम के साथ बच्ची को बरामद करने में शामिल पुलिस टीम में निरीक्षक आशीष सप्रे, सउनि अनिल कुमार ,प्र.आर.अमित करदाते प्र.आर.मनीष ,आर.पवन कडपेती सिंह, की सराहनीय भूमिका रही


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.