थाने में पुलिस की पीड़ित से गुंडई, रीवा एसपी ने लिया ऐसा एक्शन की हो रही चर्चा

Updated on 26-09-2024 11:05 AM
रीवा: शहर के समान थाने में पुलिस की बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां एक फरियादी को पुलिस ने थाने में ही पीटा और जान से मारने की धमकी दी। प्रियांशु ने अपनी चोरी हुई मोटरसाइकिल का मामला दर्ज कराने के लिए थाने का दरवाजा खटखटाया था। पर उसे न्याय मिलने की बजाय अपमान और मारपीट का सामना करना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

प्रियांशु कुशवाहा ने बताया कि छह महीने पहले उसकी नई मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। जब वह थाने में शिकायत दर्ज कराने गया तो पुलिस ने उससे रिश्वत की मांग की। रिश्वत नहीं देने पर उसकी FIR कई दिनों बाद दर्ज की गई।

छह महीने बाद भी कार्रवाई नहीं


छह महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस उसकी मोटरसाइकिल का पता नहीं लगा पाई। इसकी वजह से उसे बैंक और बीमा कंपनी दोनों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक लगातार उसकी किस्त काट रहा है, जबकि बीमा कंपनी मोटरसाइकिल न मिलने की स्थिति में राशि देने से इनकार कर रही है।

पीड़ित को देखते ही आग बबूला हुआ पुलिसकर्मी


मामले में प्रियांशु जब खात्मा रिपोर्ट के लिए थाने गया तो उसकी मुलाकात प्रधान आरक्षक हेमंत शुक्ला से हुई। गेट से सीधा अंदर आते ही हेमंत शुक्ला ने प्रियांशु को गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया। प्रियांशु ने चुपके से इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बाद में प्रियांशु ने एसपी विवेक सिंह से मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई।

एसपी ने लिया बड़ा एक्शन


एसपी विवेक सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधान आरक्षक हेमंत शुक्ला को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी समान थाने में फरियादियों से बदसलूकी के मामले सामने आ चुके हैं। अब इस थाने का वीडियो भी वायरल हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.