रश्मिका मंदाना के डीपफेक वायरल वीडियो में पुलिस को मिले नए सबूत, जल्द हो सकती है आरोपियों की गिरफ्तारी

Updated on 24-11-2023 03:26 PM
डीपफेक वीडियो के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच पुलिस और प्रशासन भी एक्टिव हो गई है और ऐसे मामलों में कड़ाई से जांच हो रही है। साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो आने के बाद से इसे लेकर काफी बातें भी हो रही हैं। अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उन्हें रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो से संबंधित मामले की जांच में जरूरी सबूत मिले हैं और तकनीकी विश्लेषण के जरिए उनकी पुष्टि की जा रही है।

एक अधिकारी ने कहा, 'तकनीकी अधिकारी उन सभी आईपी पतों की पहचान कर रहे हैं जहां से वीडियो अपलोड किया गया था और उस पते का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं जहां से वीडियो पहली बार इंटरनेट पर अपलोड किया गया था।'

जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

पुलिस उपायुक्त (आईएफएसओ, स्पेशल सेल) हेमंत तिवारी ने कहा कि उन्हें जरूरी सुराग मिले हैं और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिल्ली महिला आयोग द्वारा पुलिस को नोटिस भेजे जाने के बाद 11 नवंबर को दिल्ली पुलिस के इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) ने मामले के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

मुद्दे पर काम कर रही हैं कंपनियां

इससे पहले, आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने डीपफेक को लोकतंत्र के लिए नया खतरा बताते हुए कहा कि सरकार डीपफेक से निपटने के लिए जल्द ही नए नियम लाएगी। मंत्री ने कहा कि कुछ कंपनियां पता लगाने, रोकथाम, रिपोर्टिंग को मजबूत करने और यूजर जागरूकता को बढ़ाने की बात पर सहमत हुई हैं।

'एनिमल' के ट्रेलर लॉन्च में रश्मिका मंदाना

वायरल वीडियो में एक महिला को लिफ्ट के अंदर काले रंग की वर्कआउट ओनेसी पहने हुए दिखाया गया है। उसके चेहरे को एआई से रश्मिका मंदाना जैसा दिखने के लिए एडिट किया गया है। एक्ट्रेस गुरुवार को अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एनिमल' के ट्रेलर लॉन्च के लिए रणबीर कपूर और बॉबी देओल, संदीप रेड्डी वांगा के साथ आईं। रश्मिका ने 'एनिमल' ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा का सपोर्ट किया और 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' जैसी फिल्मों के बारे में बात की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.