बच्चा चोर गिरोह में शामिल फर्जी महिला डाक्टर को पुलिस ने दिल्ली से हिरासत में लिया

Updated on 29-10-2023 02:30 PM
भोपाल। मासूम बच्चों का अपहरण कर उन्हें देश-विदेश में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने वाले अंतरराष्ट्रीय रैकेट की सरगना दिल्ली की महिला फर्जी डाक्टर सीमा को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में ले लिया है। भोपाल में रैकेट के पांच आरोपितों के पकड़े जाने के बाद वह विदेश भागने की फिराक में थी। शनिवार को दिल्ली की बदरपुर बार्डर के पास एक निजी वाहन से सीमा को हिरासत में लिया गया। क्राइम ब्रांच रविवार दोपहर उसे भोपाल कोर्ट में पेश करेगी।

दिल्ली पुलिस के सहयोग से पकड़ा

क्राइम ब्रांच के अनुसार, गिरोह के सदस्यों के पकड़े जाने के बाद आरोपित कुमारी शक्ति देवी उर्फ डा. सीमा पुत्री राधेश्याम भूमिगत हो गई थी। वह विदेश जाने की तैयारी कर रही थी। शनिवार को उसे दिल्ली पुलिस के सहयोग से हिरासत लिया गया। उसके साथ एक ढाई साल का बच्चा भी था, जिसे उसने गोद लिया था।

दाई का काम करती है

पूछताछ में पता चला है कि सीमा प्रसव कराने का काम करती है, लेकिन लोगों को अपना परिचय डा. सीमा के रूप में दिया करती थी। वह अक्सर इस तरह की गर्भवती महिलाओं की तलाश में रहती थी, जो पैदा होने के बाद बच्चे को अपने पास नहीं रखना चाहती थी। ऐसे बच्चे को सीमा पालने और ग्राहक तलाशने के लिए अर्चना सैनी के सुपुर्द कर देती थी। सौदा तय होने पर सीमा अपना मोटा कमीशन ले लेती थी। बता दें कि राजधानी में पकड़े गए बच्चा चोर गिरोह के सभी सदस्य पुलिस रिमांड पर हैं। रिमांड अवधि पूरी होने पर सभी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपितों से और पूछताछ करने के लिए अदालत से और रिमांड बढ़ाने की मांग रखेगी।


क्या है मामला

21 अक्टूबर को सुबह पीरगेट स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर के पास एक महिला पहुंची थी। उसने लक्ष्मी नाम की महिला को बच्चियों को कन्या भोज के लिए ले जाने का झांसा दिया था। इसके बाद वह 11 माह की दीपावली और आठ साल की काजल को साथ लेकर लापता हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 23 अक्टूबर को कोलार रोड स्थित इंग्लिश विला के मकान से दोनों बालिकाओं को बरामद किया था। अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट करने और मानव तस्करी के आरोप में पुलिस ने अर्चना सैनी (38), उसके प्रेमी निशांत (32), अर्चना के बेटे सूरज सैनी (19) और सूरज की महिला मित्र मुस्कान बानो (19) को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपित रविवार तक पुलिस रिमांड पर हैं। अर्चना की नाबालिग बेटी को बालिका सुधार गृह में रखा गया है। पुलिस ने गिरोह के पास से एक महंगी कार, चार विदेश नस्ल के श्वान, एक पर्शियन बिल्ली, नौ मोबाइल फोन और ब्रांडेड नए कपड़ों से भरे 40 बैग बरामद किए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.