पुलिस के हाथ लगा शातिर चोर:भोपाल SDO के घर की चोरी का हुआ खुलासा, आभूषण,नगदी सहित 38 लाख का माल मिला

Updated on 01-08-2024 12:46 PM

ग्वालियर में देर रात को पैदल भ्रमण पर निकली थाटीपुर थाना पुलिस को एक सफलता हासिल हुई है, जहा पुलिस पार्टी के हाथ एक शातिर चोर लगा है। पकड़े गए चोर ने भोपाल में रहने वाले एक SDO के घर चोरी की वारदात की थी, पकड़े गए चोर की तलाशी में उसके पिट्ठू बैग से सोने चांदी के जेवरात,मोबाइल नगदी सहित करीब 38 लाख रुपए का माल बरामद करने के बाद पूछताछ करना शुरू कर दिया है। पुलिस अफसरों की मानें तो उससे पूछताछ के बाद कुछ अन्य चोरी की घटनाओं के साथ ही उसके अन्य साथियों का सुराग मिल सकता है।

यह है पूरा मामला

सीएसपी मुरार राजीव जंगले ने बताया कि बुधवार रात को थाटीपुर थाना प्रभारी महेश शर्मा, एसआई हितेश शर्मा, दीपक भदौरिया, एएसआई चंदन सिंह, आरक्षक यतेन्द्र राणा, सहित थाने का अन्य बल सुरेश नगर में पैदल भ्रमण कर रहे थे। तभी एक युवक स्पोर्ट बाइक से आया और उसे देखते ही पुलिस को शंका हुई तो उसे रोकने का प्रयास किया और पूछताछ की तो उसने शहर में किराए का कमरा तलाशने के लिए आना बताया। उससे जब और पूछताछ की तो उसकी बातें अटपटी लगीं, जब पुलिस उसे थाने लाकर पूछताछ की तो कुछ देर तक वह इधर-उधर की कहकर टरकाता रहा। पूछताछ में उसकी पहचान दीपक यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी खनियाधाना शिवपुरी के रूप में हुई।

अलग-अलग पुलिस अफसरों ने पूछा तो टूट गया

इसके बाद पूछताछ की जिम्मेदारी एसआई दीपक सिंह भदौरिया और हितेश शर्मा को सौपी और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से दो मोबाइल मिले, जिसमें एप्पल का मोबाइल कुछ दिन पहले ही लिया हुआ होने के कारण उसमें कुछ भी नहीं था, लेकिन पुराने मोबाइल की जांच की तो पुलिस की आंखें खुली रह गईं, क्योंकि उसमें नगद रुपयों के फोटो के साथ ही जेवर के फोटो सेव थे, उनके बारे में पूछताछ की तो पता चला कि यह रुपए और जेवर उसने भोपाल के चूना भट्टी इलाके से चोरी किए थे। इसका पता चलते ही पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसने एक अन्य चोरी की वारदात थाटीपुर इलाके में डेढ़ माह पूर्व की थी।

चोर से नगदी-जेवर हुए बरामद

पुलिस ने पूछताछ के बाद उससे 18 लाख 50 हजार रुपए की नगदी के साथ ही सोने के जेवर, मोबाइल, घड़ियां, सहित अन्य कीमती सामान बरामद किए हैं। अब पुलिस पूछताछ कर पता लगा रही है कि इन वारदातों के अलावा उसने और अन्य वारदातें को तो अंजाम नहीं दी है, साथ ही पता लगाया जा रहा है कि उसके साथ अन्य कितने साथी हैं जो वारदातों में उसके साथ शामिल है।

ग्वालियर पुलिस ने भोपाल पुलिस को दी सूचना

नगदी व जेवर बरामद होने के बाद थाटीपुर थाना पुलिस ने भोपाल की चूना भट्टी पुलिस को सूचना दी है कि उनके यहां हुई चोरी का माल बरामद करने के साथ ही चोर को पकड़ लिया है, इसका पता चलते ही भोपाल पुलिस ग्वाालियर के लिए रवाना हो गई है।

अन्य चोरी की वारदात के लिए पुलिस उससे पूछताछ कर रही है

मामले की जानकारी देते हुए एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया है कि एक चोर को पकड़ा है और उससे चोरी किए गए लाखों की नगदी, जेवरात सहित अन्य कीमती माल मिला है। पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में और भी कई खुलासे हो सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.