जश्न-ए-अदब साहित्योत्सव में बोले कवि सुरेंद्र शर्मा, जब बच्चे हिंदी पढ़ ही नहीं रहे, तो सुधारेंगे कैसे

Updated on 09-10-2023 03:15 PM
भोपाल। जब बच्चे हिंदी पढ़ ही नहीं रहें हैं तो सुधारेंगे कैसे। हर कोई अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम में पढ़ाना चाहता है, इसके लिए पूरा एजुकेशन सिस्टम जिम्मेदार है। आजकल परीक्षाओं में आबजेक्टिव सवाल पूछे जाते हैं। इससे कोई किसी के ज्ञान का पता कर सकता है, हमारे समय में एक सवाल पर उत्तर पांच पन्ने के हुए करते थे। हम एजुकेटेड हैं लर्निंग नहीं। यह कहना है पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा का, जो कि रविवार को जनजातीय संग्रहालय में आए हुए थे। मौका था आयकर विभाग मप्र एवं छग तथा संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से जश्न-ए-अदब साहित्योत्सव कल्चरल कारवां विरासत का। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भाषाओं में झगड़ा करना 14 सितंबर ने सिखाया

कवि सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि आज के समय में क्षेत्रीय भाषा आठवीं कक्षा के बाद खत्म हो जाती है। मैं मानता हूं कि भाषाओं में झगड़ा करना 14 सितंबर ने सिखाया है। पूरे संसार की भाषाओं का एक दिन कर देना चाहिए। यह दिक्कत तब हुई है, जब राजनीति ने भाषाओं को अपने हाथ में लिया है और फिर भाषाओं के आधार पर प्रांत बनाएं। उन्होंने कहा कि हिंदी बोलने में आसान हैं लिखने में कठिन, उसी तरह अंग्रेजी बोलने में कठिन और लिखने में आसान है।

शिक्षा नीति में बदलाव करें

कार्यक्रम में पद्मश्री कवि व प्राध्यापक अशोक चक्रधर ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति बहुत ही अच्छी है, लेकिन नई शिक्षा नीति में भाषा को लेकर पुनर्विचार के लिए हम प्रस्तावित करना चाहते हैं। बच्चों को क्लास में हिंदी के भाषा के साथ उनकी स्थानीय भाषा भी सिखानी चाहिए और अंग्रेजी तो पीछा ही नहीं छोड़ती है। इसलिए मेरा मानना है कि शिक्षा नीति में बदलाव करना चाहिए।

हमारी मौलिकता को निगल रहा एआइ

राजभाषा हिंदी पर अशोक चक्रधर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि गांधी जी ने कहा था कि जिस राष्ट्र के पास अपनी कोई भाषा नहीं होती वो राष्ट्र गूंगा होता है। इस धारणा को चीनियों ने व्यावहारिकता के साथ अपनाया था। इसके बाद हिंदी संपर्क की भाषा रही, लेकिन काम-काज अंग्रेजी में ही हुआ करते थे। लेकिन नेहरू समझदार थे, उन्होंने कहा कि हम काम राजभाषा में ही करेंगे। समस्या से थी कि हिंदी में शब्द ही नहीं थे, तो काम कैसे करेंगे और अलग शब्द ले भी आएंगे तो कब तक और कहां चला पाएंगे। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को ऊबड़-खाबड़ जानकारी देने वाला बताया। साथ ही कहा कि एआई कई लोगों की नौकरी खा गई, अब हमारी मौलिकता भी खा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.