बांधवगढ़ में हाथियों की मौत पर PMO ने मांगी रिपोर्ट, अभी तक निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे विशेषज्ञ

Updated on 05-11-2024 01:14 PM
भोपाल : मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 72 घंटे में 10 हाथियों की मौत की घटना ने देश भर में वन्य जीव सुरक्षा के प्रयासों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसका केंद्र सरकार ने भी संज्ञान लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मध्य प्रदेश सरकार से हाथियों की मौत को लेकर रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद से खलबली है।चूंकि हाथियों की मौत प्रथम दृष्टया कोदो की फफूंदयुक्त फसल खाने से मानी जा रही है लेकिन अभी विशेषज्ञ इसको लेकर एकमत नहीं हैं, नतीजतन, प्रदेश सरकार पीएमओ को रिपोर्ट भेजने के लिए फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। हाथियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर विशेषज्ञों का निष्कर्ष और नमूनों की लैब रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

पीएमओ के दखल से एक्शन मोड में मध्य प्रदेश सरकार

अलबत्ता, पीएमओ के दखल के बाद मध्य प्रदेश सरकार एक्शन मोड में आ गई। आनन-फानन में मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए शासन ने मामले में लापरवाही के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर और एसीएफ को निलंबित कर दिया, लेकिन कई उच्चाधिकारियों पर अभी भी कार्रवाई नहीं की गई है, जो हाथियों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार थे।

हाथियों की निगरानी के लिए छह विशेष दल गठित, गांव में की जा रही मुनादी

एपीसीसीएफ वन्य प्राणी एल. कृष्णमूर्ति ने बताया कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में छह विशेष दल बनाकर स्वस्थ हाथियों की मानीटरिंग कर रहे हैं। खितौली रेंज के बगदरा बीट में रेस्क्यू किए गए हाथी की वन्य-प्राणी चिकित्सकों द्वारा लगातार मानीटरिंग की जा रही है।

कृष्णमूर्ति ने बताया कि मानव-हाथी द्वंद एवं वन्य-प्राणी प्रबंधन के लिए हाथियों के मूवमेंट क्षेत्रों से लगे गांवों में मुनादी कराई जा रही है। साथ ही प्रबंधन को मजबूत करने के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मुख्य वन संरक्षक शहडोल द्वारा 35 स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।

सोमवार तक सभी मृत हाथियों के बिसरा एवं पानी के नमूने आईबीआरआई जबलपुर, एसडब्यू एफएच जबलपुर और फारेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला सागर भेजे जा चुके हैं। मिट्टी और हाथियों द्वारा खाई गई फसल के नमूने भी लिए गए हैं, जो विश्लेषण के लिए जेएनकेवीवी जबलपुर भेजे गए हैं।

विस्तृत लैब परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही हाथियों की मृत्यु के कारणों का पता लग सकेगा। शासन के निर्णय अनुसार एसआईटी और एसटीएसएफ की टीमें हाथियों की मृत्यु के मामले के सभी संभावित पहलुओं पर लगातार जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री बोले- छग के साथ मिलकर करेंगे हाथियों का प्रबंधन

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, दोनों मिलकर हाथियों का प्रबंधन करेंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ से बड़े समूह में आने वाले हाथियों की सूचना के आदान-प्रदान और उनके प्रबंधन के संबंध में कार्य योजना बनाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। डा. यादव ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही।

रातभर चिंघाड़ते रहे हाथी, ग्रामीणों के सूचना देने पर भी देरी से पहुंचे अधिकारी

इस बीच सामने आया है कि बांधवगढ़ में स्थानीय ग्रामीणों ने हाथियों की चिंघाड़ने की आवाजें सुनकर घटनास्थल पर पहुंचने के बाद इसकी सूचना नजदीकी वन चौकी और उच्चाधिकारियों को दे दी थी, लेकिन घंटों बाद भी अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचे। काफी देर बाद वन अमले ने पहुंचकर उच्चाधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया, तब जाकर अधिकारियों ने हाथियों की सुध ली।

पहले तो वन मुख्यालय में बैठे अधिकारी लापरवाही बरतते रहे, लेकिन हाथियों की हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद हरकत में आए और बांधवगढ़ के लिए रवाना हुए। माना जा रहा है कि यदि समय से हाथियों को उपचार मिल जाता तो इतने हाथियों की मौत न होती।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.