इंदौर-मेट्रो को पीएम 31-मई को भोपाल से दिखाएंगे हरी झंडी

Updated on 21-05-2025 12:33 PM

भोपाल और इंदौर दोनों शहरों में मेट्रो परियोजना की शुरुआत एक साथ 2018 में हुई थी। लेकिन इंदौर मेट्रो जनता के लिए तैयार हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल से ही इंदौर मेट्रो रेल सेवा का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। वहीं, भोपाल मेट्रो को अभी सितंबर तक इंतजार करना पड़ सकता है। इंदौर के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर में 5 किमी के रूट पर पांच स्टेशन बन चुके हैं।

वहां सिविल वर्क, ट्रैक बिछाने, इलेक्ट्रिक लाइनें, लोड टेस्ट, ट्रायल रन से लेकर रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) और कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) का निरीक्षण भी तीन बार हो चुका है। वहीं, भोपाल में अब भी कई अहम काम अधूरे पड़े हैं।

भोपाल में इसलिए देरी... रूट 5 से बढ़ाकर 8 किमी किया

भोपाल में पहले मेट्रो रूट सुभाष नगर से रानी कमलापति तक 5 किमी तय था, जिसे बाद में बढ़ाकर एम्स तक 8 किमी कर दिया गया। अब स्टेशन की संख्या भी 8 हो गई है। इसलिए प्रोजेक्ट लेट हो गया। तीन प्रमुख स्टेशन एम्स, अलकापुरी व डीआरएम पर एंट्री-एग्जिट और फिनिशिंग अधूरी है। सुभाष नगर डिपो का कंट्रोल रूम भी तैयार नहीं है। इसके बिना मंजूरी संभव नहीं।

अभी क्या चुनौती?

कमर्शियल रन से पहले मेट्रो कंपनी को करीब 600-700 पेज की विस्तृत रिपोर्ट सीएमआरएस को भेजनी होगी। इसमें ट्रैक, स्टेशन, कंट्रोल रूम, लिफ्ट, कस्टमर केयर, सिग्नलिंग, टेलीकम्युनिकेशन जैसे सभी ज़रूरी अप्रूवल लिए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.