
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिवपुरी की आदिवासी महिलाओं से बात की। जहां ललिता आदिवासी महिला से चर्चा के दौरान पीएम ने उन्हें मिलने वाली योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही उनके परिवार के बारे में भी जाना। जिसके बाद पीएम मोदी ने ललिता आदिवासी द्वारा किए जवाबों की सराहना की और कहा कि आपकी बात सुनकर मै प्रभावित हो गया हूं।