पीएम मोदी ने एक ट्वीट से विपक्ष को अलग-थलग कर दिया, क्‍यों पसोपेश में होंगे बहिष्‍कार करने वाले दल?

Updated on 27-05-2023 06:43 PM
नई दिल्‍ली: नए संसद भवन के उद्घाटन (New Parliament Inauguration) का समय धीरे-धीरे करीब आ रहा है। इसके लिए जोरदार तैयारियां हैं। इस पल का साक्षी बनने के लिए पूरा देश उत्‍साहित है। 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(PM Narendra Modi) इसका शुभारंभ करेंगे। हालांकि, इस समारोह में करीब 20 विपक्षी दल नहीं होंगे। उन्‍होंने समारोह का बहिष्‍कार किया है। वे चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के बजाय राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसका उद्घाटन करें। इस तरह की मांग को खुद विपक्ष के कई नेता अनुचित करार दे चुके हैं। संसद लोकतंत्र का मंदिर है। इसके पहले ही इस तरह की रार ने रंग में भंग डालने का काम कर दिया है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट के जरिये पूरे विपक्ष को अलग-थलग कर दिया है। पीएम ने एक छोटा सा वीडियो शेयर करके कहा है कि नया संसद भवन हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा। उन्‍होंने इस वीडियो को ज्‍यादा से ज्‍यादा शेयर करने की अपील की है। इसके बाद समारोह का बहिष्‍कार करने वाले दल पसोपेश में होंगे। आइए, यहां समझते हैं क्‍यों?

पीएम मोदी ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा, 'नया संसद भवन हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा। यह वीडियो इस प्रतिष्ठित इमारत की एक झलक प्रदान करता है। मेरा एक विशेष अनुरोध है। इस वीडियो को अपनी आवाज (वॉयसओवर) के साथ साझा करें, जो आपके विचारों को व्यक्त करता है। मैं उनमें से कुछ को री-ट्वीट करूंगा।' उन्होंने कहा, 'माई पार्लियामेंट माई प्राइड हैशटैग का इस्तेमाल करना न भूलें।'
क्‍या है कार्यक्रम?
नए संसद भवन का उद्घाटन रविवार को होगा। इस समारोह की शुरुआत सुबह-सुबह हवन और सर्व-धर्म प्रार्थना के साथ शुरू होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में औपचारिक उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में 25 दलों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके उलट 20 विपक्षी दलों ने कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

क्‍यों असमंजस में होगा व‍िपक्ष?
पीएम ने समूचे देश को नए संसद के उद्घाटन समारोह से जोड़ दिया है। निश्चित है कि पीएम मोदी की अपील के बाद बड़ी संख्‍या में लोग इसे शेयर भी करेंगे। हालांकि, जिस संसद में आगे इन 20 विपक्षी दलों को भी बैठना है, उनके लिए जरूर उलझन पैदा होगी। ये दल इस कश्‍मकश में फंसे होंगे कि इतने बड़े इवेंट से वे पूरी तरह बाहर हैं। क्‍या आज से कुछ साल बाद वे युवा हो रही पीढ़ी को अपने जवाब से संतुष्‍ट कर पाएंगे? क्‍या वे यही कहेंगे कि उन्‍होंने बहिष्‍कार सिर्फ इसलिए किया था क्‍योंकि संसद का उद्घाटन देश के मुखिया ने किया था?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.