सिर्फ घर नहीं देते, गृह प्रवेश करवाकर गरीबों की खुशियां दोगुनी करते हैं पीएम मोदी, यूं ही सफल नहीं है PMAY

Updated on 12-05-2023 06:50 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पिछड़े और वंचित तबकों को लेकर काफी संवेदनशील रही है। यह सरकार की योजनाओं से साफ झलकता है। गरीब कल्याण की एक ऐसी ही योजना है- प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) जो काफी सफल साबित हो रही है। इसकी कामयाबी की एक बड़ी वजह है पीएम मोदी का इससे व्यक्तिगत लगाव। प्रधानमंत्री गरीबों के लिए बनने वाले मकानों में गृह प्रवेश की रस्म में भी शामिल होते हैं। इससे लाभार्थियों की खुशी दोगुनी हो जाती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गुजरात में होने वाली गृह प्रवेश की रस्म अदायगी में भी पीएम शरीक होने जा रहे हैं। शुक्रवार को 19 हजार घर लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे। ध्यान रहे कि पीएमएवाई के तहत अब तक 3 करोड़ घर बन चुके हैं।

● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल 2023 में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के रीवा में थे। वहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 4 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम का हिस्सा बने।

● पीएम मोदी ने दिसंबर 2022 में त्रिपुरा दौरे के दौरान पीएमएवाई (ग्रामीण और शहरी) के 2 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शिरकत की थी।

● प्रधानमंत्री ने अक्टूबर 2022 में धनतेरस के मौके पर मध्य प्रदेश के सतना में पीएमएवाई के करीब 4.51 लाख लाभार्थियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

● पीएम मोदी ने नवंबर 2024 में दिल्ली के कालकाजी इलाके में गरीबों के लिए बने 3024 फ्लैट्स (EWS Flats) का उद्घाटन किया था। ये फ्लैट्स 'इन-सीटू स्लम रीहैबिलिएशन प्रॉजेक्ट' के तहत झुग्गी बस्तियों में रहने वालों के लिए बनाए गए थे। पीएम ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक क्रायक्रम में भूमिहीन कैंप के तहत योग्य लाभार्थियों को चाबियां थमाई थीं।

● प्रधानमंत्री मोदी ने सितंबर 2022 के अपने गुजरात दौरे पर पीएम आवास योजना के तहत 45 हजार घरों के निर्माण की आधारशिला रखी थी।

● पीएम ने मार्च 2022 में मध्य प्रदेश में पीएमएवाई (ग्रामीण) के 5 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

● प्रधानमंत्री ने अक्टूबर 2021 में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में पीएमएवाई (शहरी) के 75 हजार लाभार्थियों को उनके घरों की चाबियां सौंपी थीं।

● पीएम नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2024 में मध्य प्रदेश में आयोजित 'गृह प्रवेशम' समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिरकत की थी। उस समारोह में पीएमएवाई-ग्रामीण के 1.75 लाख लाभार्थी परिवारों को पक्के मकान दिए गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.