बाक्सिंग में मप्र के खिलाड़ियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Updated on 02-02-2023 05:10 PM

खेलो इंडिया बाक्सिंग में मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया है। पुरूष वर्ग में मध्यप्रदेश के रूद्रजीत ने लगातार दूसरे दिन दूसरी जीत दर्ज की, वहीं अनुराग ने भी आसानी से अगले दौर में प्रवेश किया। महिला वर्ग में मध्यप्रदेश की मलिका मोर, कफी, स्वासिका और विनती ने शानदार मुकाबले जीते। वहीं तमन्ना को हार का सामना करना पड़ा है।

राजधानी के तात्या टोपे स्टेड़ियम के डीएसडब्ल्यू हाल में दर्शकों को जोरदार मुकाबले देखने मिले। मध्यप्रदेश के बाक्सरों ने निराश नहीं किया। पुरूष वर्ग में मध्यप्रदेश के दो बाक्सर मैदान में थे, दोनों में मध्यप्रदेश को जीत मिली। पहले मुकाबले में अनुराग कुमार 48-51 किग्रा भागर वर्ग में उत्तराखंड के विश्वास मेहरा को पराजित किया। दूसरे मुकाबले में मध्यप्रदेश के स्टार मुक्केबाज रुद्रजीत सिंह ने 51-54 किग्रा में पंजाब के शिवम शर्मा को 3-1 से शिकस्त दी। महिला वर्ग में मध्यप्रदेश की 5 खिलाड़ी रिंग में उतरी थी। इसमें चार ने जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया।

महिलाओं के 45-48 भार वर्ग में मध्यप्रदेश की मलिका मोर ने लद्दाख की सइदा बानो को पहले राउंड में हरा कर पदक की दावेदार जता दी है। महिला वर्ग 50-52 किग्रा में मध्यप्रदेश की कफी ने उत्तराखंड की मोनिका मेहता को 5-0 से हराया। महिला वर्ग 57-60 किग्रा में मध्यप्रदेश की स्वासिका धामी ने मनीपुर की टी कुंजुरानी को हराया। महिला वर्ग 70-75 किग्रा में मध्यप्रदेश की विनती ने तमिलनाडु की जयश्री एस को 3-1 से हराया। महिला वर्ग 52-54 किग्रा में मध्यप्रदेश की तमन्ना को दिल्ली की सिया ने आसानी से हराया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.