जिंदगी की सांसों के लिए पौधों का बड़ा योगदान : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Updated on 11-07-2024 05:04 PM

जिंदगी की सांसों के लिए पौधों का बड़ा योगदान है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह बात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में सागर जिले के ग्राम भिलैया में 25 हजार पौधे लगाने की शुरुआत करते हुए कही।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि हम सब की जिंदगी में पौधों का बड़ा योगदान है। यदि पौधे नहीं होंगे तो हमारी जिंदगी भी नहीं होगी। इसलिए हम सबको संकल्प लेना होगा कि सभी अपनी मां के नाम, अपने परिजनों के नाम एवं अपने नाम एक पौधा अवश्य लगाएँ। उन्होंने कहा कि पौधा केवल लगायें नहीं, उनको बचाने का संकल्प भी लें और उसकी लगातार देखभाल करें जब तक कि वह पौधा पेड न बन जाए। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जो “एक पेड़ मां के नाम” अभियान प्रारंभ किया गया है, इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश में 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सागर में वन विभाग द्वारा 1 लाख 50 हजार पौधों सहित संपूर्ण सागर जिले में 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया गया है। उन्होंने कहा कि हम सबको आज यह संकल्प लेना होगा कि 25 लाख पौधों को लगाने के बाद उनको बचाने का कार्य भी हम सब करें।

मंत्री श्री राजपूत ने बरगद के पेड़ के साथ ली सेल्फी

खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने मध्यप्रदेश शासन के वायुदूत एप को मोबाइल में डाउनलोड कर बरगद का पौधा लगाकर सेल्फी ली। उन्होंने सभी से आहवान किया कि हम सब पौधा लगाकर वायुदूत एप पर सेल्फी लेकर अपलोड करें और उसकी लगातार वृक्ष होने तक निगरानी भी करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.