मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक, छाया घना कोहरा… कहीं-कहीं चिंता में किसान

Updated on 22-10-2024 12:16 PM

इंदौर/भोपाल । मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश के अंतिम दौर के बाद गुलाबी ठंड की दस्तक हो गई है। मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है और सुबह घने कोहरे का असर दिखाई दे रहा है।


अधिकांश शहरों में सुबह 6 बजे से 9 तक कोहरा छाया रहा। कहीं-कहीं कोहरा इतना अधिक था कि कुछ दूर की वस्तु भी स्पष्ट नजर नहीं आ रही थी। वाहन चालक दिन में भी लाइट का उपयोग करके निकले।


देवास में धूप, बाहरी क्षेत्र में कोहरा


देवास मुख्यालय पर भी कोहरे का असर रहा। हालांकि शहर की अपेक्षा बाहरी क्षेत्रों में कोहरा ज्यादा घना था। सुबह करीब 8 बजे भोपाल बायपास, भोपाल रोड पर घने कोहरे के कारण वाहनों की गति धीमी रही। इसी दौरान शहर में धूप खिल चुकी थी।


इंदौर में बादल छाए, दोपहर में धूप


इंदौर में सोमवार को शहर में बादल छाए और दोपहर में धूप निकली। बादलों के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विज्ञानियों के कारण मंगलवार को बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।


कालीसिंध में कोहरा, मौसम में ठंडक


अंचलो में सोमवार को अलसुबह से घना कोहरा छाया रहा। अलसुबह एवं देर रात में मौसम में ठंडक मेहसूस होने लगी है। जो खेती किसानी फसलो की बोवनी में लाभप्रद होंगी।


रतलाम में मौसम ने फिर बदली करवट


रतलाम, नीमच में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। इससे जिले के कई क्षेत्रों में घने बादल छाए गए। कहीं-कहीं बारिश हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। उल्लेखनीय है कि इस बार कई जिलों में अतिवृष्टि हुई है। इससे खरीफ की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।


ज्यादा बारिश से फसलों को नुकसान

 
  • इस बार प्रदेश के कई जिलों में अतिवृष्टि हुई है। इससे जलाशय लबालब हो गई। कई बांधों से चादर चल रही है। रबी की फसल के लिए किसानों के पास पर्याप्त पानी है। अतिवृष्टि से किसानों की सोयाबीन, मक्का, मूंगफली सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है।
  • कई क्षेत्रों में बेमौसम बारिश से किसानों की सोयाबीन की फसल जलमग्न हो गई थी। इससे भी किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। इसके बावजूद खेतों से अब तक नमी नहीं गई। इससे किसान खेतों की हंकाई नहीं कर पा रहे है।
  • कुछ जिलों में इस बार किसानों ने ऊटी लहसुन की बुआई की है। लगातार वर्षा के बीच किसानों ने लहसुन की बुआई तो कर दी, लेकिन फसलें बराबर चल नहीं रही है। वर्षा के कारण लहसुन की बीमारी आ रही है। इससे किसान कीटनाशक का छिड़काव कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.