फीबी ने निभाई दोस्ती! 'चैंडलर' मैथ्यू पेरी की मौत के बाद पालतू कुत्ते को गोद लेंगी लिसा कुड्रो, करेंगी देखभाल

Updated on 31-10-2023 03:31 PM
'I'll be there for you...' फेमस टीवी शो 'फ्रेंड्स' की ये लाइन शायद ही कभी कोई भुला सके। जो एक बार ये शो देख लेता है, उसे इसकी लत लग जाती है। कितने एपिसोड और कितने साल बीत गए, लेकिन इसका क्रेज आज भी बरकरार है। लेकिन इस सीरियल में 6 दोस्तों की कहानी का एक सिरा हमेशा के लिए अलग हो गया। मैथ्यू पेरी, जिन्होंने चैंडलर बिंग का बहुत ही प्यारा किरदार निभाया था, उनकी मौत ने सभी को झकझोर दिया। उनके गुजरने के बाद अब उनके डॉग को लिसा कुड्रो गोद लेने जा रही हैं। लिसा शो में फीबी का रोल निभाती थीं।

Matthew Perry महज 54 साल के थे। 28 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में घर पर हॉट टब में वो बेहोश पाए गए थे। डेली मेल के एक सूत्र के अनुसार, मैथ्यू के जाने के बाद लिसा उनके डॉग को गोद ले सकती हैं। उनका कहना है कि मैथ्यू की मौत से 'फ्रेंड्स' के सभी स्टार्स सदमे में हैं।

29 साल पहले शुरू हुआ था शो

Friends अमेरिकन टीवी शो है, जिसे David Crane और Marta Kauffman ने क्रिएट किया। ये साल 1994 में ऑनएयर हुआ था और साल इसके 10 सीजन आए। साल 2004 में ये शो बंद हुआ।

फैंस के दिल से जुड़ी है 'फ्रेंड्स' की कास्ट

इस कॉमेडी शो में जेनिफर एनिस्टन, कॉर्टनी कॉक्स, लिसा कुड्रो, मैट लेब्लांक, मैथ्यू पेरी और डेविड श्विमर लीड रोल में थे। इसकी कहानी 6 दोस्तों के इर्द-गिर्द थी। शो में ह्यूमर भी था, कॉमेडी भी, कहानी भी, इमोशंस भी। यूं कहें कि दोस्तों की 'फैमिली'।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.