याचिकाकर्ता की दलील- पद्म अवॉर्ड पाने वाले एक्टर्स का ऐसा करना चिंताजनक

Updated on 11-12-2023 02:49 PM

पान मसाला का ऐड करने पर शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। इन तीनों के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ खंडपीठ में एक याचिका दायर की गई थी।

इसके जवाब में डिप्टी सॉलिसिटर जनरल का कहना है कि इस मामले में 20 अक्टूबर को तीनों एक्टर्स को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है।

पद्म अवॉर्ड पाने वाले एक्टर्स के लिए ऐसा करना चिंताजनक
याचिकाकर्ता एडवोकेट मोतीलाल यादव ने अपनी याचिका में कहा कि पद्म पुरस्कार प्राप्त कर चुके अभिनेताओं के लिए गुटखा और पान मसाला का ऐड करना बहुत चिंताजनक है।

ये पदार्थ लोगों के हेल्थ के लिए खतरनाक हैं, ऐसे में इतने बड़े सेलिब्रिटीज ऐसे पदार्थों का प्रचार-प्रसार कैसे कर सकते हैं। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से कहा कि इस मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि कारण बताओ नोटिस पहले ही दिया चुका है।

सॉलिसिटर जनरल ने कहा- तीनों एक्टर्स को कारण बताओ नोटिस भेजा
इस याचिका को ध्यान में रखते हुए अगस्त 2023 में कोर्ट ने कैबिनेट सचिव, मुख्य आयुक्त और केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण को नोटिस जारी किया था। याचिका में सितंबर 2022 के आदेश का कथित तौर पर पालन न करने के कारण अवमानना कार्रवाई की मांग की गई थी।

इसके जवाब में डिप्टी सॉलिसिटर जनरल एस.बी पांडे का कहना है कि इस मामले में तीनों एक्टर्स को पहले ही कारण बताओ नोटिस दिया जा चुका है। मामला चूंकि सुप्रीम कोर्ट में है तो इसलिए इसे हाईकोर्ट से निरस्त करना चाहिए। कोर्ट ने आगे की कार्रवाई के लिए 9 मई 2024 का डेट रखा है।

पान मसाला का ऐड करने पर तीनों एक्टर्स होते हैं ट्रोल, अक्षय ने पान मसाला ब्रांड के साथ सारे करार खत्म किए
पान मसाला का ऐड करने पर इन तीनों एक्टर्स को काफी ज्यादा ट्रोल किया जाता है। अक्षय कुमार ने तो पान मसाला के एक ब्रांड के साथ अपने सारे करार खत्म कर लिए हैं। 2022 में अक्षय जब इस पान मसाला ब्रांड के साथ जुड़े थे, तो उनकी काफी आलोचना हुई थी। क्योंकि अक्षय हमेशा सभी को फिटनेस के लिए जागरूक करते हैं। अचानक पान मसाला के ऐड में अक्षय को देख सभी को हैरानी हो गई थी। अक्षय ने उस वक्त कहा था कि वो अब भविष्य में कभी ऐसे उत्पादों के साथ कोई भी डील नहीं करेंगें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.