नीना गुप्ता को देख लोग हैरान, किसी को लगीं आलिया भट्ट तो किसी ने कहा- मलाइका की बड़ी बहन

Updated on 12-10-2023 03:07 PM
जब बात बिंदास अपनी शर्तों पर लाइफ जीने की आती है तो नीना गुप्ता को इस लिस्ट से अलग नहीं किया जा सकता। नीना ने आज से कई साल पहले भी अपनी शर्त पर जिंदगी जीने का फैसला लिया और आज भी वह वैसे ही जीती हैं। नीना गुप्ता अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया करती हैं। हाल ही में नीना की कुछ झलकियां सामने आई हैं जिसमें वह हसबैंड विवेक मेहरा और अपनी बेस्ट फ्रेंड सोनी राजदान के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में नीना के अंदाज से किसी की निगाहें हट ही नहीं रही और लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे। वीडियो को देखकर कुछ लोगों ने जहां उनकी तुलना मलाइका अरोड़ा से की है, वहीं कुछ लोगों ने उन्हें आलिया भट्ट ही समझ लिया। आप भी देखिए ये वीडियो और बताइए कैसी लग रहीं हैं नीना आपको।

नीना गुप्ता अपनी फ्रेंड और हसबैंड के साथ इस वीडियो में नजर आ रही हैं। फेमस पपराजी विरल भयानी ने नीना का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो में नीना गुप्ता पोल्का डॉट्स वाले ग्रीन ड्रेस में बेहद ग्लैमरस और आकर्षक दिख रही हैं। नीना अपने दोस्तों और हसबैंड के साथ किसी रेस्ट्रॉन्ट के बाहर दिख रही हैं और अंदर जाने से पहले पपराजी को पोज देती दिख रही हैं। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं।

लोगों ने कहा- एक सेकंड के लिए मुझे लगा कि ये आलिया भट्ट हैं

एक ने कहा- एक सेकंड के लिए मुझे लगा कि ये आलिया भट्ट हैं। एक अन्य यूजर ने कहा- यकीन नहीं होता कि नीना जी इतनी अच्छी लग रही हैं। एक अन्य ने कहा- मुझे इनका कॉन्फिडेंस पसंजद है, उम्र तो बस नंबर है और ये उनकी बॉडी है, उनकी जो मर्जी वो पहन सकती हैं। एक और यूजर ने लिखा- नीना मैम को देखकर ऐसा लग रहा है कि मलाइका मैम की बड़ी बहन हों। एक ने कहा- इस उम्र में भी ये कितनी गॉरजस दिखती हैं, उन्होंने खुद का कितना सही ध्यान रखा है। एक और फैन ने कहा- उन्होंने शादी नहीं की, कोई मैरिटल स्ट्रेस नहीं है, अपनी लाइफ अपनी शर्तों पर जीती हैं, स्ट्रेस की वजह से लोग ज्यादा बूढ़े लगते हैं।

नीना गुप्ता की अगली फिल्म में इतने कलाकार

वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना की अगली फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' मे नजर आएंगी, जिसे अनुराग बासु बना रहे हैं। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार हैं। ये फिल्म 29 मार्च 2024 में रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.