दोपहिया में पीछे बैठने वाले नहीं लगा रहे हेलमेट, शुक्रवार से सख्ती होगी

Updated on 24-11-2023 12:33 PM

भोपाल  उच्च न्यायालय एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर हेलमेट एवं सीट बेल्ट को लेकर सख्ती बरतना शुरू कर दी है। हालांकि निर्देश जारी होने के बावजूद दो पहिया वाहनों में पीछे बैठने वाले अभी भी हेलमेट नहीं पहन रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को ऐसे मामले मे लोगों को समझाइश दी। पुलिस ने साफ किया है कि शुक्रवार से ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी। चेकिंग अभियान 10 जनवरी तक चलेगा।

एडीसीपी ट्रैफिक बसंत कुमार कौल के मुताबिक गुरुवार को शहर के 32 स्थानों पर वाहनों की जांच पड़ताल की गई। इस दौरान बगैर हेलमेट गाड़ी चलाने वाले 328 एवं बगैर सीट बेल्ट बांधे चार पहिया वाहन चलाने वाले 110 वाहन चालकों के खिलाफ जुर्माना प्रकरण तैयार किए गए। इसके अलावा 30 अन्य मामलों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस प्रकार गुरुवार को शाम तक लगभग 468 प्रकरण में जुर्माना वसूल किया गया है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट का विशेष रूप से पालन किया जाए ताकि सड़क पर चलते वक्त असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.