कुबेर की पीठ पर कपड़े धोते थे मध्य प्रदेश के विदिशा के लोग, रोचक है देश की सबसे पुरानी कुबेर प्रतिमा की कहानी

Updated on 29-10-2024 12:02 PM

 विदिशा । देश के सबसे प्राचीन शहरों में से एक विदिशा में धन के देवता कुबेर की 12 फीट ऊंची बलुआ पत्थर की प्रतिमा खड़ी मुद्रा में है। स्थानीय पुरातत्व संग्रहालय के मुख्य द्वार पर स्थापित यह प्रतिमा अब तक मिली सबसे प्राचीन प्रतिमाओं में से एक है।


पुरातत्वविदों के अनुसार, दूसरी शताब्दी की यह प्रतिमा संभवतः देश की सबसे ऊंची प्रतिमा है। धनतेरस पर कुबेर देवता का दर्शन विशेष फलदायी माना गया है। करीब 12 फीट ऊंची और ढाई फीट चौड़ी कुबेर की यह प्रतिमा एक ही पत्थर से बनी है।


इस प्रतिमा में कुबेर सिर पर पगड़ी पहने नजर आते हैं। उनके कंधे पर उत्तरीय है, कानों में कुंडल तथा गले में कंठा पहने हुए हैं। प्रतिमा के एक हाथ में थैली भी है, जिसे धन की पोटली माना जाता है।


प्रतिमा के पुरातत्व संग्रहालय में रखी होने के कारण यहां पूजा की अनुमति नहीं है, इसलिए श्रद्धालु धन तेरस पर घरों में पूजन के बाद कुबेर की प्रतिमा के दर्शनों के लिए संग्रहालय पहुंचते हैं। कुबेर की पूजा विशेष फलदायक मानी जाती है।


प्रतिमा की पीठ पर कपड़े धोते थे लोग

पुरातत्वविद डॉ. नारायण व्यास इस प्रतिमा के मिलने का एक रोचक किस्सा बताते हैं। उनके मुताबिक, सैकड़ों वर्षों से यह प्रतिमा शहर से गुजरने वाली बेस नदी में पेट के बल पड़ी हुई थी। आसपास के लोग इसे सामान्य सपाट चट्टान समझकर इस पर कपड़े धोते थे।


1954 के आसपास नदी का पानी कम हुआ तो प्रतिमा का कुछ भाग साफ नजर आने लगा। पुरातत्व विभाग की टीम प्रतिमा को सर्किट हाउस ले आई। बाद में जब पुरातत्व संग्रहालय बना तो प्रतिमा को इसके मुख्य द्वार पर स्थापित कर दिया गया।


कभी कुबेर के उपासक थे विदिशा के व्यापारी

पुरातत्वविद डॉ. नारायण व्यास का कहना है कि प्राचीन समय में विदिशा व्यापार का बड़ा केंद्र था। यहां हाथी के दांत और लोहे का बड़ा कारोबार होता था। उस समय के लोगों ने धन के देवता कुबेर के पूजन के लिए यह प्रतिमा बनवाई होगी।


उनका कहना था कि यह प्रतिमा दूसरी शताब्दी की है। इसी तरह की एक यक्षिणी की प्रतिमा भी विदिशा में मिली थी, जो कोलकाता के संग्रहालय में रखी गई है।


कुबेर का जिक्र रामायण में भी मिलता है, जिसमें कुबेर को रावण का भाई बताया गया है। पुष्पक विमान कुबेर का ही था, जिसे रावण ने छीन लिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.