'कैप्‍टन अमेरिका' को पछाड़ पैट्रिक डेम्पसी बने 'सेक्सिएस्ट मैन', बच्‍चों ने कह दी ये बात

Updated on 08-11-2023 02:51 PM
अमेरिकी एक्टर और रेसिंग ड्राइवर पैट्रिक डेम्पसी छा गए हैं। वह साल 2023 के 'सेक्सिएस्ट मैन अलाइव' की लिस्ट में शुमार हुए हैं। पिपल मैग्जीन की सेक्सिएस्ट मैन की लिस्ट में पैट्रिक ने नाम दर्ज करवाया है। 57 साल के एक्टर ने इस मुकाम को हासिल किया है। इस पर एक्टर ने प्रतिक्रिया भी दी है। आइए बताते हैं पैट्रिक से पहले किन किन स्टार्स ने इस टाइटल को अपने नाम किया है।

'ग्रे एनाटॉमी' के 'डॉक्टर डेरेक' को पिपल मैगजन 2023 के खास खिताब से नवाजा गया है। मैगजीन के कवर पर जगह बनाते हुए वह 'सेक्सिएस्ट मैन अलाइव' बन चुके हैं। 57 साल की उम्र में ये खिताब जीतने पर उन्होंने रिएक्ट भी किया है।

टाइटल जीतने पर क्या बोले पैट्रिक

एक्टर ने कहा कि वह काफी खुश हैं कि जिंदगी के इस मोड़ पर उन्हें 'सेक्सिएस्ट मैन अलाइव' टाइटल से नवाजा गया है। पैट्रिक ने कहा, 'मैं तो पूरी तरह से शॉक्ड हूं। इस न्यूज को जानने के बाद मैं हंसने लगा। क्या ये जोक है। खैर मैं बहुत खुश हूं कि मुझे इस टाइटल के रूप में चुना गया।'

पैट्रिक डेम्पेसी के बच्चों का रिएक्शन

पैट्रिक डेम्पेसी ने ये भी बताया कि उनके बच्चे भी काफी एक्साइटिड हो गए। वहीं इंटरनेट पर कुछ यूजर्स ने इस नाम पर असहमति जताई। यूजर्स का कहना है कि 'सेक्सिएस्ट मैन अलाइव' के लिए और भी कई नाम थे, जो बेहतर चॉइस होती।

पिछले साल क्रिस इवांस ने जीता था ये खिताब

पिछले साल 'सेक्सिएस्ट मैन अलाइव 2022' का टाइटल 'कैप्टन अमेरिका' फेम क्रिस इवांस ने जीता था। वहीं इससे पहले पॉल रूड भी कई बार इस टाइटल को अपने नाम कर चुके हैं। उनके अलावा माइकल बी, जॉरडन, डॉन लीजेंड और इड्रिस एल्बा जैसे स्टार्स भी 'सेक्सिएस्ट मैन अलाइव' रह चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.