आनलाइन पर्चा व जांच रिपोर्ट ले सकेंगे रोगी, सभी अस्पतालों में लागू होगा एचएमआइएस

Updated on 25-06-2024 11:57 AM
 भोपाल। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले रोगियों को पर्चा बनवाने, रिपोर्ट लेने सहित कई सुविधाएं आनलाइन मिल जाएंगी। इसके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कालेज तक सभी अस्पतालों में हास्पिटल मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम (एचएमआइएस) शुरू किया जा रहा है।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सोमवार को मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में भी इस व्यवस्था का अध्ययन किया जाना चाहिए और उनके अच्छे प्रविधानों को शामिल किया जाना चाहिए।

आनलाइन होगी व्यवस्था

एचएमआइएस पोर्टल से रोगी घर से ही पंजीकरण कर सकेंगे। आभा आइडी के प्रयोग द्वारा रोगियों का समय बचाया जा सकेगा। रोगियों को कतार से बचाने के लिए कतार प्रबंधन और टोकन डिस्प्ले प्रणाली लागू की जाएगी। दवा और जांचों की व्यवस्था का भी पूर्ण एकीकरण होगा, जिससे काम में दोहराव कम होगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों की सुविधा, उनका स्वास्थ्य प्रोफाइल, उपचार की ट्रैकिंग, संसाधनों का सही उपयोग करने और अच्छी निगरानी के लिए एचएमआइएस प्रभावी होगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मो. सुलेमान, प्रमुख सचिव विवेक कुमार पोरवाल उपस्थित थे।

उन्होंने उप मुख्यमंत्री को बताया कि मौजूदा दवा और उपकरण साफ्टवेयर, एमपी-औषधि, ईएमएमएस और अन्य स्वास्थ्य संबंधी पोर्टल के साथ एकीकरण कर दिया जाएगा, जिससे निगरानी आसान हो जाएगी। रिकार्ड आनलाइन होने से किसी भी अस्पताल में परामर्श लेने में सरलता होगी और रेफरल रोगी का तुरंत उपचार शुरू किया जा सकेगा।

यह भी लाभ होगा

-रोगी अपने स्वास्थ्य का रिकार्ड आनलाइन देख सकेंगे।

-अपना हेल्थ रिकार्ड आनलाइन देश के किसी भी अस्पताल में दिखा सकेंगे।

- टेलीमेडिसिन से उपचार लेने में भी आसानी हो जाएगी।

- यह पता करना भी आसान हो जाएगा कि किस डाक्टर ने कितने रोगी देखे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.