भोपाल एयरपोर्ट से उड़ान लेट होने पर मिलेगी खास सुविधा, यात्रियों के आराम करने के लिए लगाए गए Recliner

Updated on 23-12-2025 12:08 PM
भोपाल: भोपाल से देश के विभिन्न शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को अब राजा भोज एयरपोर्ट पर पहले से अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने लाउंज में अब सोफा जैसी रिक्लाइनर कुर्सियां लगाई हैं। उड़ान लेट होने पर यात्री यहां आराम कर सकेंगे।अथॉरिटी ने कुछ समय पहले लाउंज में वाय फाय सुविधा शुरू की है। अब आरामदायक रिक्लाइनर कुर्सियां लगाई गई हैं। कुर्सियों के निकट ही चार्जिग प्वाइंट होंगे ताकि इंतजार करते समय यात्री अपने मोबाइल को चार्ज कर सकें। हाल के दिनों में दिल्ली एवं उत्तर भारत में कोहरे एवं धुंध के कारण उड़ानें विलंब से चल रही हैं। इससे यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर उड़ान आने का इंतजार करना पड़ा था।

कई बार तकनीकी कारणों से उड़ानें लेट होती हैं। ऐसे समय में यात्रियों को साधारण कुर्सियों पर लगातार बैठना असुविधा का कारण बन जाता है। इसे देखते हुए अथारिटी ने आधुनिक रिक्लाइनर कुर्सियां स्थापित की हैं। आथॉरिटी ने सिक्युरिटी होल्ड एरिया में इसकी स्थापना की है।

किराया बढ़ने के बाद भी बढ़ रही है हवाई यात्रियों की संख्या

इस माह इंडिगो की उड़ानें अचानक निरस्त होने से हवाई यातायात गड़बड़ा गया। यात्रियों ने जमकर हंगामा भी किया। अब हवाई यातायात सामान्य हो चुका है। इंडिगो की सभी उड़ानें बहाल हो चुकी हैं। इसका असर यात्रियों की संख्या पर नजर आ रहा है। रविवार को यात्री संख्या का पुराना रिकॉर्ड टूट गया। केवल एक दिन में ही छह हजार से अधिक यात्रियों ने देश के विभिन्न शहरों तक सफर किया।

माना जा रहा था कि इंडिगो संकट के बाद अब यात्री हवाई यात्रा के बजाय ट्रेन से जाना पसंद करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हवाई यात्री तेजी से बढ़ रहे हैं। भोपाल में अब मध्यम वर्ग भी विमान से यात्रा करने लगा है। यही कारण संख्या लगातार बढ़ रही है। तीन से चार साल पहले तक यात्रियों की संख्या बहुत कम थी। एयरलाइंस कंपनियां साल में दो से तीन बार लो फेयर स्कीम जारी करती थीं। अब ऐसा नहीं है। किराया बढ़ने के बाद भी यात्री बुकिंग करा रहे हैं।

ट्रेन से आसानी फिर भी विमान पसंद

भोपाल से दिल्ली तक ट्रेन कनेक्टिविटी सबसे सरल और आसान है। किसी न किसी ट्रेन में टिकट मिल ही जाते हैं। इसके बावजूद विमान से दिल्ली जाने वालों की संख्या बढ़ रही है। भोपाल से दिल्ली तक पांच नियमित एवं एक साप्ताहिक उड़ान है। सभी उड़ानों में 90 प्रतिशत तक पैसेंजर लोड है। यही कारण है कि यात्री संख्या का आंकड़ा बढ़ रहा है।

इस माह पांच एवं छह दिसंबर को जब इंडिगो की उड़ानें निरस्त हो रहीं थीं तब दैनिक यात्री संख्या तीन हजार तक रह गई थी। अब यह संख्या दो गुना हो चुकी है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि यात्री सुविधाएं बढ़ने एवं आसान कनेक्टिविटी के कारण यात्री बढ़े हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.