रानी कमलापति स्टेशन पर विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का आयोजन, गौहर महल में देखें सावन मेला

Updated on 14-08-2024 12:16 PM
भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। बुधवार 14 अगस्त को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।
तिरंगा यात्रा - स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में आज एक तिरंगा यात्रा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर, कोलार से संत हिरदाराम नगर तक निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे।
विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी - आज देश विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रानी कमलापति स्टेशन परिसर में एअर कांकोर्स में स्वाधीनता सेनानियों की उपस्थिति में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 'माह का प्रादर्श' श्रंखला के तहत अगस्त माह के प्रादर्श के रूप में पारंपरिक छतरी खुमरी का प्रदर्शन किया जा रहा है। वीथि संकुल में इसे सुबह 11 से शाम 06 बजे तक देखा जा सकता है।
स्वदेशी सिल्क एक्सपो - महाराणा प्रताप भवन, चार इमली में स्वदेशी सिल्क एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। समय सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक है।
प्रदर्शन - स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पेटा संस्था द्वारा पक्षियों की स्वच्छंद उड़ान का समर्थन करने के लिए शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया जाएगा। समय दोपहर 12 बजे से है।
चित्र प्रदर्शनी - मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड समुदाय की चित्रकार सुनैना तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी सह विक्रय का संयोजन किया जा रहा है। इस 52वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी को दोपहर 12 से रात 08 बजे तक देखा जा सकता है।
रूपाभ कला प्रदर्शनी - समकालीन चित्रकारों की प्रदर्शनी श्रृंखला रूपाभ का आयोजन भारत भवन में किया जा रहा है। इसमें स्वपन तरफदार के बनाए चित्रों को दोपहर एक बजे से निहारा जा सकता है। हेरिटेज थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में वाटर कलर से बनाए गए 35 चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इन चित्रों में प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को उभारा गया है।
सावन मेला - मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम की ओर से सावन मेला का आयोजन गौहर महल में किया जा रहा है। इस मेले को दोपहर दो बजे से देखा जा सकता है। गौहर महल में यह मेला 18 अगस्त तक चलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.