पेरिस पैरालिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी आज:भारतीय दल के 100 से ज्यादा मेंबर्स हिस्सा लेंगे, सुमित और भाग्यश्री थामेंगे तिरंगा

Updated on 28-08-2024 02:02 PM

पेरिस पैरालिंपिक की शुरुआत आज यानी 28 अगस्त से हो रही है। यह इवेंट 8 सितंबर तक चलेगा। भारतीय दल के सौ से अधिक सदस्य बुधवार को पेरिस पैरालिंपिक के ओपनिंग सेरेमनी में भाग लेंगे जिनमें 52 खिलाड़ी शामिल है।

यह समारोह खेलों के इतिहास में पहली बार स्टेडियम से बाहर आयोजित होगा। ओपनिंग सेरेमनी चैम्प्स एलिसीस और प्लेस डे ला कोंकोर्ड में आयोजित होगी। जिन खिलाड़ियों की गुरुवार को मुकाबले हैं, वे देशों की परेड में भाग नहीं लेंगे। इनमें 10 सदस्यीय निशानेबाजी दल शामिल है।

जेवलिन थ्रोअर सुमित और शॉटपुट खिलाड़ी भाग्यश्री होंगे ध्वजवाहक
भारतीय पैरालिंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझडिया ने कहा, ‘‘जिन खिलाड़ियों की 29 अगस्त को मैच हैं, वे उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लेंगे। निशानेबाजी टीम देशों की परेड में भाग नहीं लेगी।’’ देशों की परेड में भारत के 106 सदस्य हिस्सा लेंगे जिनमें 52 खिलाड़ी और 54 अधिकारी हैं। भालाफेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल (F-64) और शॉटपुट खिलाड़ी भाग्यश्री जाधव (F-34) भारत के ध्वजवाहक होंगे।

भारत के 84 एथलीट हिस्सा लेंगे
पेरिस पैरालिंपिक 11 दिनों तक चलने वाला इवेंट होगा। इस इवेंट का हिस्सा भारतीय एथलीट भी बन रहे हैं। भारत के 84 एथलीट 12 खेलों में हिस्‍सा लेंगे। इनके साथ 95 अधिकारी भी गए हुए हैं। भारतीय दल में कुल 179 सदस्य शामिल है। भारत की भागीदारी इस इवेंट में पैरा बैडमिंटन से शुरू होगी। 29 अगस्त को पैरा बैडमिंटन मिश्रित युगल ग्रुप स्‍टेज, पुरुष एकल ग्रुप स्‍टेज और महिला एकल ग्रुप स्‍टेज होगा। तीनों ही कॉम्पटीशन कल दोपहर 12 बजे शुरू होंगे।

भारतीय दल से रिकॉर्ड पदक लाने की रहेगी उम्मीद
भारत ने 2021 में टोक्यो पैरालिंपिक में 5 गोल्ड के साथ रिकॉर्ड 19 मेडल जीते थे और वह रैंकिंग में 24वें स्थान पर रहा था। इसके 3 साल बाद भारत का लक्ष्य गोल्ड मेडल की संख्या को दोहरे अंक में पहुंचाने और कुल 25 से अधिक पदक जीतना होगा। भारत इस बार 12 खेलों में भाग ले रहा है, जबकि टोक्यो में 54 सदस्यीय टीम ने 9 खेलों में भाग लिया था।

गूगल ने पैरालिंपिक के लिए तैयार किया डूडल
आज अगर आप गूगल डूडल पर क्लिक करते हैं तो पैरालिंपिक गेम्स पेरिस 2024 को लेकर सारी डिटेल्स मिल जाएगी। यहां पेरिस पैरालिंपिक 2024 को लेकर मेडल, शेड्यूल रिजल्ट और लाइव वॉच जैसे ऑप्शन शोकेस किए गए हैं। कल यानी 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे बैडमिंटन का शेड्यूल जारी हुआ है। आज के गूगल डूडल का डिस्क्रिप्शन "पेरिस गेम्स बिगिन- अगस्त" है। इस गूगल डूडल में कंपनी ने मेडल के साथ बर्ड्स को पेरिस में आसमान में उड़ते दिखाया है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.