अबराम की परफॉर्मेंस देखने पहुंचे पापा SRK आराध्या के एक्ट ने सबको चौंकाया

Updated on 16-12-2023 02:38 PM

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे में बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी फैमिली के साथ पहुंचे। ऐश्वर्या अपनी मां बृंदा राय के साथ बेटी को चियर अप करने के लिए आईं। वहीं अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन और भांजे अगस्त्य नंदा के साथ फंक्शन में नजर आए। कुछ देर बाद ऐश्वर्या ने फंक्शन में अभिषेक, अगस्त्य और अमिताभ को ज्वाइन किया। बच्चन परिवार और ऐश्वर्या के बीच समस्या होने की खबरें अब शांत होती नजर आ रही हैं। इस दौरान भांजे अगस्त्य पर ऐश्वर्या प्यार लुटाती नजर आईं।

वहीं शाहरुख खान पत्नी गौरी और बेटी सुहाना खान के साथ फंक्शन में शामिल हुए। बेटे अबराम को एक्ट करता देख गौरी खान उस मोमेंट को कैप्चर करती हुई नजर आ रही हैं। इस दैरान सुहाना और गौरी ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। इनके अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स जैसे करीना कपूर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत भी शामिल हुए।

आराध्या और अबराम की परफॉर्मेंस

स्कूल के एनुअल फंक्शन के बाद से सोशल मीडिया पर आराध्या की परफॉर्मेंस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं पहली बार उन्हें एक्टिंग करते देख लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। वाकई आराध्या ने बहुत बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। वहीं शाहरुख के बेटे अबराम ने भी एक्ट के दौरान पापा का सिग्नेचर पोज दिया। शाहरुख के फैंस ये देख काफी खुश हो रहे हैं। वहीं बेटे को परफॉर्म करते देख शाहरुख इमोशनल होते नजर आए। बहन सुहाना खान छोटे भाई के एक्ट को कैप्चर करती हुई दिखाई दीं।

अभिषेक और ऐश्वर्या एक साथ कार में जाते दिखे

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के एक दूसरे को अनफॉलो करने की खबरें कुछ दिनों से चर्चा में हैं। इन सभी खबरों को खारिज करते हुए पूरा बच्चन परिवार एक साथ आराध्या के फंक्शन में शामिल हुआ। इतना ही नहीं अभिषेक और ऐश्वर्या फंक्शन के बाद एक कार में साथ जाते दिखे हैं। कपल को देखकर ये साफ पता चलता है कि उनके बीच सबकुछ ठीक है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.