बेटी को गोद में लेकर लोरी सुनाते दिखे पापा राहुल वैद्य, लाडली के एक महीने पूरे होने पर दिशा परमार ने ली बलाएं

Updated on 21-10-2023 03:52 PM
'बिग बॉस सीजन 14' फेम राहुल वैद्य और 'बड़े अच्छे लगते हैं' एक्ट्रेस दिशा परमार ने 20 सितंबर को बेटी का स्वागत किया था। वह पेरेंट्स बने थे और ये उनकी पहली संतान थी। अब उसे इस दुनिया में आए पूरे एक महीने बीत चुके हैं। हालांकि इस पूरे 30 दिन के समय में कपल ने अपनी नन्हीं परी के साथ तमाम फोटोज और वीडियो शेयर किए। और उसके एक महीने होने पर भी सिंगर ने एक रील पोस्ट की। इसमें वह उसे लोरी गाते सुना रहे हैं।

जैसा कि ये बात सभी जानते हैं कि राहुल वैद्य कितने कमाल के गायक हैं। अब वह अपनी बेटी को भी लोरी गाकर सुना रहे हैं। गोद में उठाए उसे सुला रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अब मैं लोरी शोज के लिए भी उपलब्ध हूं।' साथ में दो हंसने वाली इमोजी। इस वीडियो में बेटी का थोड़ा चेहरा भी दिखाई दे रहे है। हालांकि साइड से उतना पता नहीं चल रहा, लेकिन इतना समझ आ रहा है कि वह गोलूमालू है।

बेटी को राहुल वैद्य ने सुनाई लोरी

राहुल वैद्य के इस पोस्ट पर रश्मि देसाई, राखी सावंत, राजीव अदातिया के अलावा बाकी के दोस्त-यारों ने रिएक्ट किया है और इस वीडियो को क्यूट बताया है। वीडियो में बेटी अपने पापा राहुल की लोरी को एक टक लगाए सुन रही है। बीच-बीच में वो सोने के लिए पलक भी झपका रही है। कपल ने अभी इसका नाम नहीं रखा है तो फैन्स उसे छोटी दिशा कहकर बुलाने लगे हैं।

दिशा परमार ने भी किया पोस्ट

इसके अलावा दिशा परमार ने भी बेटी के एक महीने होने पर एक फोटो शेयर की। वह उसे गोद में उठाए स्माइल करती हुई दिख रही हैं। इसमें उन्होंने लिखा, 'हमें एक महीना पूरा हुआ।' इस पोस्ट पर नकुल मेहता, जो कि उनके को-एक्टर हैं, उन्होंने और पति राहुल वैद्य ने रेड हार्ट इमोजी कैप्शन में ड्रॉप किया। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने भी अपनी लाडली को दोनों हाथों से पकड़ रखा है। जिसे देखकर फैनस का भी दिल बाग-बाग हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.