आखिरी सांसें गिन रही पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओएमजी 2', सोमवार को सीधे खाई में जा गिरी है कमाई

Updated on 05-09-2023 03:04 PM
सनी देओल की 'गदर 2' के दिन ही 11 अगस्त को अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' भी रिलीज हुई। इतना तो पहले से ही तय था कि दोनों में से किसी एक फिल्म को इस टक्कर का नुकसान सहना पड़ेगा। 'OMG 2' को इसका नुकसान तो हुआ ही साथ ही सबसे बड़ी मार पड़ी इसे सर्टिफिकेशन की वजह से। फिल्म को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेड दिया गया था, जिसकी वजह से फिल्म की रीच काफी घटी। अगर ऐसा न होता तो शायद बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का रंग भी खूब चढ़ा नजर आता ।

बॉक्स ऑफिस रेकॉर्ड शेयर करने वाली वेबसाइट sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की सीक्वल फिल्म 'ओएमजी 2' का 25वें दिन काफी बुरा हाल रहा। वैसे तो इस फिल्म का हाल पिछले की दिनों से डावांडोल दिख रहा है, लेकिन चौथे सोमवार को तो ऐसा लगा जैसे ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी अंतिम सांसें गिन रही हो।

'OMG 2' का चौथे रविवार को निकला दम, 1 करोड़ भी नहीं हुई कमाई

जहां 'OMG 2' अपने चौथे रविवार को थोड़ी संभलती दिखी थी और इसने 2.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं 24वें दिन फिल्म ने मात्र 75 लाख रुपये की कमाई की। हालांकि, फिल्म धीरे-धीरे ही सही लेकिन 150 करोड़ के पास पहुंच गई है। इसने 25 दिनों में 147.47 करोड़ रुपये की कमाई की है।

क्या है फिल्म 'ओएमजी 2' की कहानी

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म की कहानी स्कूलों में S*x एजुकेशन पर जोर देती है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी उस लड़के कि पिता के किरदार में है जिसका एक वीडियो स्कूल से वायरल हो जाता है। उसे स्कूल से निकाल दिया जाता है और आखिरकार परिवार भी वहां से कहीं और जाने का फैसला ले लेता है। हालांकि, तभी भगलाव शंकर के भक्त रहे पंकज त्रिपाठी को इस मुश्किल का सामना करने का इशारा मिलता है और फिर यहां से शुरू होती है एक ऐसी लड़ाई जो केवल उनके बेटे के लिए बल्कि स्कूल में पढ़ रहे हर टीनेज बच्चों के लिए है। बता दें कि फिल्म को मिले ए- सर्टिफिकेशन को लेकर काफी बवाल भी मच चुका है। फिल्म की रिलीज के बाद भी लोगों ने इसे बदलने की मांग की थी। फिल्म को मिले एडल्ट सर्टिफिकेट की वजह से टीनेज बच्चे फिल्मों से दूर हैं और इस वजह से कई परिवार भी इसे नहीं देख सका।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.