पंकज त्र‍िपाठी अब नहीं रहे चुनाव आयोग के नेशनल आइकन, 'मैं अटल हूं' की रिलीज से पहले छोड़ा पद

Updated on 13-01-2024 02:09 PM
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर पंकज त्र‍िपाठी अब चुनाव आयोग के नेशनल आइकन (राष्‍ट्रीय प्रतीक) नहीं हैं। उन्‍होंने अपनी मर्जी से यह पद छोड़ दिया है। पंकज त्र‍िपाठी इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' को लेकर चर्चा में हैं। वह फिल्‍म में लीड रोल प्‍ले कर रहे हैं। एक्‍टर का कहना है कि उन्‍होंने इस फिल्‍म के कारण ही चुनाव आयोग के राष्‍ट्रीय प्रतीका का पद छोड़ा है।

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि 'मैं अटल हूं' में वह असल जिंदगी में एक महान राजनीतिक व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में वह भारतीय निर्वाचन आयोग के इस पद पर बने रहना नहीं चाहते हैं। उन्‍होंने यह भी बताया कि रवि जाधव के डायरेक्‍शन में बन रही फिल्‍म 'मैं अटल हूं' के ट्रेलर रिलीज से पहले ही उन्‍होंने इस पद को छोड़ने का मन बना लिया था।

ट्रेलर रिलीज से पहले ही ECI को लिखी थी चिट्ठी

बीते साल पंकज त्र‍िपाठी को 'म‍िमी' के लिए बेस्‍ट सपोर्ट‍िंग एक्‍टर का नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड भी मिला है। एक्‍टर ने न्‍यूज एजेंसी 'पीटीआई-भाषा' से पद छोड़ने को लेकर बात की। उन्‍होंने बताया, 'यह एक सामान्य प्रक्रिया है। खबर अब सामने आई है, लेकिन मैंने फिल्म का ट्रेलर जारी होने से पहले चुनाव आयोग को इस बारे में च‍िट्ठी लिखकर बताया था।'

पंकज त्र‍िपाठी बोले- ECI के कार्यक्रम से जुड़ना पसंद है

57 साल के पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें चुनाव आयोग के साथ जुड़ना और उनके मतदाता कार्यक्रमों के बारे में जागरुकता फैलाना पसंद है। वह बोले, 'लेकिन एक एक्‍टर के तौर पर, आपको अलग-अलग तरह के रोल निभाने को मिलते हैं, अब क्‍योंकि मैं अटल बिहारी वाजपेयी जैसे राजनीतिक आइकन की भूमिका निभा रहा था, इसलिए मुझे लगा कि मेरे लिए स्वेच्छा से पद छोड़ना ही उचित होगा।'

चुनाव आयोग के प्रवक्‍ता ने कही ये बात

चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने भी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से गुरुवार को यह खबर दी थी कि पंकज त्रिपाठी ने नेशनल आइकन के रूप में पद छोड़ दिया है। उन्हें अक्टूबर 2022 में इस पद के लिए चुना गया था। सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा गया, 'एक आगामी फिल्म में एक राजनीतिक नेता के रूप में अपनी भूमिका को स्वीकार करते हुए, अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने एमओयू की शर्तों के अनुसार स्वेच्छा से भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) के नेशनल आइकन के रूप में पद छोड़ दिया है। अक्टूबर 2022 से मतदाता जागरुकता में उनके प्रभावशाली योगदान के लिए ECI उनका आभार व्यक्त करता है।'

19 जनवरी को रिलीज होगी 'मैं अटल हूं'

'मैं अटल हूं' फिल्‍म के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया है। यह फिल्‍म 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रवि जाधव जहां इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर हैं, वहीं विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली ने इसे प्रोड्यूस किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.