'पांड्या स्टोर' एक्ट्रेस मेघा शर्मा को किया गया बॉडी शेम, बोलीं- 10 लोगों के सामने बेइज्जत की और शो से निकाला

Updated on 09-11-2023 02:55 PM
टीवी शो 'पांड्या स्टोर' में नजर आ रहीं एक्ट्रेस मेघा शर्मा ने खुलासा किया है कि उन्हें वजन के कारण बॉडी शेम किया गया। यही नहीं, एक्ट्रेस को 10 लोगों के सामने बेइज्जत किया गया और यह कहकर एक टीवी शो से निकाल दिया गया था कि वह ओवरवेट हैं। वह रोल में बिल्कुल फिट नहीं बैठती हैं। मेघा शर्मा ने ये बातें लेटेस्ट इंटरव्यू में कहीं, और टीवी इंडस्ट्री को लेकर भी एक खुलासा किया।

Megha Sharma ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया, 'मुझे एक टीवी शो से निकाल दिया गया क्योंकि मेरा वजन अधिक था और मैं उस रोल में फिट नहीं बैठती थी।'

'10 लोगों के सामने बेइज्जती की'

'मुझे रोल के लिए रिजेक्ट किए जाने से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन कास्टिंग एजेंट ने मेरे वजन के बारे में तब बोला, जब मेरे आसपास 10 लोग खड़े थे। मैं मुझे नहीं पता था कि मैं कैसे रिएक्ट करूं। मुझे यह समझने में कई हफ्ते लग गए कि शोबिज में ऐसा ही होता है, खासकर जब आपने बहुत अधिक काम न किया हो।'

'समय नहीं दिया, रोल हाथ से निकला'

मेघा शर्मा ने आगे कहा, 'मैंने उन्हें बताया कि मैं डाइटिंग करूंगी और वजन घटाकर कुछ हफ्तों में वापस आ जाऊंगी। लेकिन उन्होंने मुझे टाइम देने से इनकार कर दिया। नतीजा, यह हुआ कि मेरे हाथ से वह रोल निकल गया। फैट शेमिंग और बॉडी शेमिंग अभी भी समाज का एक हिस्सा है। भले ही थोड़ी हेल्दी लड़की ही क्यों न हो, जैसे मैं बाहर निकलती हूं, लोग अभी भी उसके वजन पर कमेंट करेंगे। मैं मोटी नहीं हूं, लेकिन मैं सहमत हूं कि मेरा वजन थोड़ा अधिक है। मुझे वास्तव में हैरानी होती है कि मोटे लोगों के मामले में क्या होता होगा। बॉडी शेमिंग एक टैबू है और लोगों को इसके प्रति अपना नजरिया बदलने की जरूरत है।'

मेघा शर्मा ने आगे टीवी इंडस्ट्री को लेकर हैरानी वाली बात बताई। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में एक्टरों से ज्यादा उम्मीदें लगाई जाती हैं, जो उन्हें बुरी तरह प्रभावित करने लगती हैं। वह बोलीं, 'एक एक्टर होने के नाते हमसे कई बार वजन घटाने के लिए बोला गया है। स्किन टोन को लेकर भी दिक्कत होती है। कुछ अपवाद हो सकते हैं, लेकिन मैंने ज्यादातर देखा है कि गोरी रंगत वाली और स्लिम लड़कियों को शोज में दमदार रोल्स के लिए तवज्जो दी जाती है।'

इन टीवी शोज में दिखीं मेघा शर्मा

मेघा शर्मा 'महाकाली' और 'बाल कृष्णा' जैसे टीवी सीरियलों का भी हिस्सा रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.